न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुश्मन देश में भी बहादुरी से बात कर रहा मेरा बेटा, मुझे उस पर गर्व! : अभिनंदन के पिता

विंग कमांडर अभिनंदन के पिता पूर्व एयर मार्शल एस. वर्द्धमान ने अपने बेटे के लिए एक भावुक संदेश लिखा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 2:58:19

दुश्मन देश में भी बहादुरी से बात कर रहा मेरा बेटा, मुझे उस पर गर्व! : अभिनंदन के पिता

भारतीय पायलट अभिनंदन वर्द्धमान की रिहाई के लिए पाकिस्तान ब्लैकमेलिंग पर उतर आया है। पाकिस्तान ने भारत से कहा कि उनका देश अभिनंदन की रिहाई के लिए तैयार है लेकिन भारत बातचीत के लिए आगे आए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारतीय पायलट सुरक्षित है और उसकी रिहाई हो सकती है और पाकिस्तान पहले की तरह सकारात्मक कदम उठाने के लिए तैयार है। जाहिर है कि इससे पाकिस्तान की हताशा जाहिर होती है। वह अभिनंदन के जरिए भारत को ब्लैकमेल करना चाहता है।

वही इसी बीच विंग कमांडर अभिनंदन के पिता पूर्व एयर मार्शल एस. वर्द्धमान ने अपने बेटे के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने अपने दोस्तों और चाहने वालों को जरिए यह संदेश देशवासियों तक पहुंचाया है। कहा है कि अभिनंदन के प्रति आपकी चिंता के लिए शुक्रिया। ईश्वर का अभारी हूं कि वो जिंदा है, घायल नहीं है। मानसिक तौर पर ठीक है। बहादुरी से बात कर रहा है, जैसा कि एक सैनिक करता है। हमें उस पर गर्व है। आपका आशीर्वाद उसके साथ है। ऐसी कामना करता हूं कि उसकी सुरक्षित वापसी हो। उसे यातनाएं न दी जाएं। इस नाजुक घड़ी में साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हमें आपके समर्थन से ऊर्जा मिली है।

air marshal retired s varthaman,wing commander abhinandan

बता दें कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को वापस खदेड़ते समय विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के हाथ लग गए। पाकिस्तानी एफ 16 ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन वायु सेना की मुस्तैदी के चलते उन्हें वापस भागना पड़ा। इस दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया।

अभिनंदन 'प्रिजनर ऑफ वॉर' हैं और जिनीवा संधि के मुताबिक उन्हें एक पीओडब्ल्यू की सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए लेकिन पाकिस्तान जिनीवा संधि का खुला उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान में मीडिया के सामने अभिनंदन का परेड कराया गया है और उनके साथ मारपीट की गई है। इतना ही नहीं भारतीय सेना और भारतीय लोगों का मनोबल तोड़ने और मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के लिए पाकिस्तान ने अभिनंदन के वीडियो जारी किए हैं। अभिनंदन को बंधक बनाकर वह इसे अपनी जीत के रूप में पेश कर रहा है। सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे विडियो में नजर आ रहा है कि अभिनंदन पाकिस्तान की कस्टडी में भी बेहद मजबूती से बात कर रहे हैं और मानसिक संतुलन बनाए हुए हैं।

भारत अपने पायलट रिहाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। बुधवार को भारत ने पाकिस्तान से स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने पायलट की तुरंत रिहाई चाहता है। पाकिस्तान चाहकर भी ज्यादा दिनों तक अभिनंदन को अपनी हिरासत में नहीं रख सकता क्योंकि जिनीवा संधि के मुताबिक उसे हर हाल में भारतीय पायलट को लौटना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत