न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पायलट की समझदारी की वजह से टला बड़ा हादसा, बंद कर दिया था इंजन, नहीं तो लग सकती थी आग

केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गया जिसमें दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 2:02:01

पायलट की समझदारी की वजह से टला बड़ा हादसा, बंद कर दिया था इंजन, नहीं तो लग सकती थी आग

केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गया जिसमें दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई। केरल में शुक्रवार को तेज बारिश हो रही थी। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से कोझिकोड आ रहा विमान रनवे पर फिसल गया। इस विमान में 190 लोग सवार थे। विमान रनवे पर फिसलने के बाद खाई में गिर पड़ा और दो हिस्सों में टूट गया। ब​ता दें कि कैश विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है। इसकी मदद से डेटा को डिकोड कर हादसे के कारणों की सही जानकारी का पता लगाया जा सकता है।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया पायलट की समझदारी के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने बताया कि पायलट ने विमान के क्रैश होने से पहले ही इंजन को बंद कर दिया था, जिसके कारण हादसे के बाद विमान में आग नहीं लगी। अगर आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस और एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में मुख्य पायलट कैप्टन दीपक साठे और उनके सह-पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल हैं। साठे भारतीय वायु सेना में पहले विंग कमांडर रह चुके थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आधी रात को जारी बयान में कहा, दुर्भाग्य से पायलटों की मौत हो गई है और दुख की इस घड़ी में हम उनके परिजनों के संपर्क में हैं। नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी केरल पहुंच चुके हैं और विमान हादसे का जायजा ले रहे हैं।

सेफ नहीं था कोझिकोड एयरपोर्ट का रनवे

वहीं, विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पहले ही कोझिकोड एयरपोर्ट के रनवे को लेकर चेतावनी दी थी कि वहां कभी भी हादसा हो सकता है। डीजीसीए ने हाल फिलहाल में भी सवाल उठाए थे कि रनवे पर ऐसी स्थिति है कि कहीं पानी भर सकता है तो कहीं रबर जमा हो सकती है, जो हादसे की वजह बन सकती है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 2019 में एयरपोर्ट अथॉरिटी को कालीकट एयरपोर्ट को लेकर नोटिस दिया था। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों ने बताया कि DGCA की तरफ से सभी सवालों पर ध्यान दिया जा रहा है और हम सभी मसलों को हल करेंगे। बता दें कि ऑपरेशन के लिहाज से कोझिकोड का एयरपोर्ट खतरनाक माना जाता है। ये एक टेबल टॉप रन वे है। इसका मतलब ये है कि रनवे थोड़ी ऊंचाई पर है और दोनों तरफ की जमीन गहरी है। रनवे जरूरत के लिहाज से छोटा भी है और खत्म होते ही करीब 30 फुट गहरी घाटी भी है। इसके अलावा रनवे के दोनों ओर की पट्टियां भी संकरी हैं, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की स्थिति में मुश्किल आती है। इन सारी कमियों के बावजूद अभी तक एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह उड़ानें जारी थीं।

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि बी737 द्वारा दुबई से संचालित उड़ान संख्या आईएक्स 1344 शुक्रवार को कोझिकोड में शाम सात बजकर 41 मिनट पर रनवे पर फिसल गया। मंत्रालय के मुताबिक, विमान में 10 नवजात समेत 184 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य थे। यह वंदे भारत मिशन के तहत भारतीयों को वापस घर लाने के लिए चलाई गई विमान सेवा थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत