#WATCH Latest visuals from Kozhikode International Airport in Karipur, Kerala where an #AirIndiaExpress flight crash-landed yesterday.
18 people, including two pilots, have lost their lives in the incident. pic.twitter.com/r1YRiIkकौन थे दीपक साठे?
एयर इंडिया के लिए काम करने वाले दीपक एक जमाने में एयरफोर्स अकेडमी के एक होनहार कैडेट के रूप में जाने जाते थे। दीपक साठे को उनकी काबिलियत के बल पर एयरफोर्स अकेडमी का प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' सम्मान भी मिल चुका था। एयरफोर्स की नौकरी के बाद दीपक ने एयर इंडिया की कॉमर्शियल सर्विसेज जॉइन कर ली थी। पायलट दीपक साठे के पिता सेना में ब्रिगेडियर थे। वहीं उनके एक भाई करगिल युद्ध में शहीद हो गए थे।
दीपक देश के उन चुनिंदा पायलट्स में से एक थे, जिन्होंने एयर इंडिया के एयरबस 310 विमान और बोइंग 737 को उड़ाया था। कोझिकोड हादसे ने देश के दो बेहतरीन पायलट छीन लिए।बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के बैकग्राउंड और अपने कुशल एविएशन एक्सपीरियंस के बल पर दीपक ने कोझिकोड में विमान को बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजूद विमान हादसे का शिकार हो गया।
इस हादसे में प्रभावित हुए यात्रियों और उनके परिवारों की मानवीय मदद के लिए दिल्ली और मुंबई से दो स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। उधर, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी), डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और फ्लाइट सेफ्टी डिपार्टमेंट (एफएसडी) की टीमें हादसे की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।
















