न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर स्ट्राइक में मरे 400 आतंकी, ऐसा कारनामा सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है : कृषि मंत्री राधामोहन सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान ने हमारे 40 सैनिकों को धोखे से मारा लेकिन हमारे जांबाज सैनिकों ने पाक में घुसकर उनके 400 आतंकियों को मार गिराए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Mar 2019 8:30:11

एयर स्ट्राइक में मरे 400 आतंकी, ऐसा कारनामा सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है : कृषि मंत्री राधामोहन सिंह

भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है। मारे गए आंतकियों को लेकर भारत में सरकार और विपक्ष आमने-सामने है।

300 मोबाइल फोन सक्रिय थे : राजनाथ सिंह

मंगलवार को बीएसएफ की एक सीमा परियोजना का उद्घाटन करने के बाद जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण अड्डे पर भारतीय वायु सेना के हमले में मरे आतंकवादियों की संख्या ‘आज या कल' सबको मालूम हो जाएगी। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि बालाकोट में 300 मोबाइल फोन सक्रिय थे, क्या ये मोबाइल फोन पेड़ इस्तेमाल कर रहे थे। विपक्ष पर हवाई हमले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस यह जानना चाहती है कि कितने आतंकवादी मारे गए हैं तो वह पाकिस्तान जाकर शवों को गिन सकती है।

400 आतंकियों को मार गिराए : केंद्रीय कृषि मंत्री

वही अब केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान ने हमारे 40 सैनिकों को धोखे से मारा लेकिन हमारे जांबाज सैनिकों ने पाक में घुसकर उनके 400 आतंकियों को मार गिराए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए राधामोहन सिंह ने कहा, ''एक समय था जब देश में आतंकी हमला होने पर सरकार द्वारा सैनिकों के हाथ बांध दिए जाते थे लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार सेना को खुली छूट देती है। जिसके परिणाम स्वरूप भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर उनके 400 आतंकियों को ढेर कर दिया। ऐसा कारनामा सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है।''

250 आतंकी मारे गए : अमित शाह

दरहसल, भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए अभी तक इसका पुख्ता सबूत नहीं मिले है। पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में बीजेपी की रैली में कहा था कि एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए थे। विपक्षी पार्टियां एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की कुल संख्या पूछ रही है। वहीं सत्तापक्ष ने इसे पाकिस्तान की भाषा बताया है।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मारे गए आतंकियों की संख्या पर कहा है कि विदेश सचिव विजय गोखले ने हवाई हमले में मरने वालों की संख्या की कोई जानकारी नहीं दी थी और केवल एक बयान दिया था जो कि सरकार का 'पक्ष' था।

गोखले ने पिछले मंगलवार कहा था कि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर अचानक किये गए असैन्य हमले में ‘बड़ी संख्या में' आतंकवादी, प्रशिक्षक और शीर्ष कमांडर मारे गए।

300 से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव : NTRO

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) के सर्विलांस से खुलासा हुआ है कि जब बालाकोट में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहां पर 300 से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव थे। इससे साफ होता है कि भारतीय वायुसेना ने जिस समय बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला किया, उस समय वहां पर 300 आतंकी मौजूद थे। इसके अलावा बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंप में 300 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी RAW ने भी उपलब्ध कराई थी।

हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी केंद्र सरकार देगी : भारतीय वायु सेना

पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद एयर स्ट्राइक को अंजाम देने वाली भारतीय वायु सेना ने सोमवार को कहा कि हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी केंद्र सरकार देगी क्योंकि वायु सेना का काम यह देखना होता है कि निशाना लगा या नहीं। रक्षा मंत्री ने हवाई हमले को आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जोड़ कर देखे जाने से भी इनकार करते हुए मंगलवार को कहा, ‘‘बालाकोट हमले पर और विश्लेषण करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘आसपास के इलाकों में आम नागरिकों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा इसलिए हम कह रहे हें कि पुलवामा फिदायीन हमले के बाद किया गया हमला सैन्य कार्रवाई नहीं थी।’’

250 आतंकी मारे गए : जनरल वीके सिंह

वही मंगलवार को पहली बार भारतीय वायुसेना के द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए आतंकियों को लेकर अधिकारिक बयान आया है। पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि भारतीय वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गए हैं। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा है, 'हमले से पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उस अड्डे पर 250 से ज्यादा आतंकियों के होने की खबर थी, क्योंकि वायुसेना के हमले में वो आतंकी कैंप पूरी तरह तबाह हो गया, इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां 250 आतंकी मारे गए हैं।' जनरल वीके सिंह ने ये भी साफ किया कि 26 फरवरी को वायुसेना ने पाकिस्तान में मसूद अजहर के सिर्फ एक ठिकाने पर बमबारी की थी जो बालाकोट में है।

पीएम मोदी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह के पाकिस्तान में 250 आतंकियों के मारे जाने के बयान के लिए उनपर जमकर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह डंका पीट रहे हैं कि वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गये हैं जबकि क्रेडिट लेने के लिए हमेशा आतुर इनके गुरु पीएम मोदी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं... क्यों?'' उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आतंकी मौत के घाट उतारे गए, अच्छी बात है परन्तु प्रधानमंत्री मोदी की लम्बी चुप्पी का रहस्य क्या है?

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान मारे गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत