न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NDA के चुने गए नए सांसदों की बैठक आज, मोदी के नाम पर लगेगी मुहर, नए लोगों को मिलेगा मौका

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के चुने गए सांसदों की आज बैठक होने जा रही है, जिसमें वह औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 May 2019 8:26:12

NDA के चुने गए नए सांसदों की बैठक आज, मोदी के नाम पर लगेगी मुहर, नए लोगों को मिलेगा मौका

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के चुने गए सांसदों की आज बैठक होने जा रही है, जिसमें वह औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे। NDA के सांसद शनिवार शाम पांच बजे, संसद के सेंट्रल हॉल में बैठ करेंगे। इससे पहले बीजेपी सांसद अलग से एक साथ मिलेंगे। माना जा रहा है कि मोदी बीजेपी सांसदों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सरकार के गठन की दिशा में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक कल पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। नरेन्द्र मोदी को पहले ही एनडीए का नेता घोषित किया जा चुका है, ऐसे में इस बैठक को एक तरह से औपचारिकता माना जा रहा है। 17वीं लोकसभा का गठन 3 जून से पहले किया जाना है और नए सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में तब शुरू होगी, जब तीनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मिलेंगे और नव निर्वाचित सदस्यों की सूची सौपेंगे।

अपने घटक दलों के साथ बातचीत करेंगे नरेंद्र मोदी

इस बैठक के बाद नरेंद्र मोदी अपने घटक दलों के साथ भी बातचीत करेंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, लोजपा के रामविलास पासवान समेत एनडीए के तमाम नेता आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद शुक्रवार शाम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही सभी मंत्रिपरिषद सदस्यों ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए सभी से नई सरकार के गठन तक कामकाज संभालने का आग्रह किया, जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया। अब वह शपथ लेने तक कार्यवाहक पीएम के तौर पर जिम्मेदारियां संभालेंगे।

lok sabha election 2019,bjp,nda,narendra modi,amit shah,election results,lok sabha election 2019,election 2019,लोकसभा चुनाव 2019,news,news in hindi

नए लोगों को मिलेगा मौका

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना से नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। जिन राज्यों में बीजेपी को बढ़त मिली है, वहां से चुन कर आए लोगों को इनाम मिल सकता है। कई युवा चेहरों को मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की संभावना है, क्योंकि भाजपा नेतृत्व सेंकेंड लाइन लीडरशिप की तैयारी कर रहा है।' बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि बीजेपी के सभी घटक दलों की बैठक 25 मई को शाम 5 बजे सेंट्रल हॉल में बुलाई गई है। इसी के साथ आज ही मंत्रिमंडल और पोर्टफोलियो को लेकर भी एक बैठक की जाएगी। इस बैठक में अमित शाह मौजूद रहेंगे और एनडीए के सभी नेताओं से इस पर मुलाकात करेंगे।

कल पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

इससे पहले कल शाम पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को अपना और मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा और मौजूदा 16वीं लोकसभा को भंग करने की अनुशंसा की है। राष्ट्रपति ने नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पीएम और मंत्रिपरिषद से कार्य जारी रखने के लिए कहा है। वैसे मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून तक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कि‍ए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस सरकार के कार्यकाल का सूरज भले ही अस्त हो गया है, लेकिन इसके काम की रोशनी से लोगों की जिंदगी में उजाला बिखरता रहेगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘इस कार्यकाल का सूर्य अस्त हो गया, लेकिन हमारे काम की रोशनी लाखों लोगों की जिंदगी में उजाला बिखेरती रहेगी। नए सूर्योदय का इंतजार है। नया कार्यकाल शुरू होगा।’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 130 करोड़ भारतीयों के सपने पूरे करने और ‘हम सभी के सपने के नए भारत’ के निर्माण के लिए और दृढ़प्रतिज्ञ'।

lok sabha election 2019,bjp,nda,narendra modi,amit shah,election results,lok sabha election 2019,election 2019,लोकसभा चुनाव 2019,news,news in hindi

अब तक एनडीए को 351 सीटें

अब तक के नतीजों में बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए ने 353 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस 52 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। सहयोगियों को मिलाकर यूपीए के हिस्से में 92 सीटें आई हैं, जबकि अन्य दलों के खाते में 97 सीटें आईं। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में मायावती-अखिलेश यादव के महागठबंधन को फेल कर दिया और 80 में 62 सीटें जीत लीं, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी अमेठी सीट भी नहीं बचा पाए। सोनिया गांधी को रायबरेली में जीत मिली।

30 मई को शपथ ले सकते हैं पीएम मोदी

इसके साथ ही खबर यह भी है कि 30 मई को शाम पांच बजे के आसपास शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो सकता है। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी जाने का कार्यक्रम है तो वहीं 29 मई को प्रधानमंत्री अहमदाबाद में अपनी माता के पास आशीर्वाद लेने के लिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत