न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथ जोड़कर शांत रहने की अपील करती रहीं डीसीपी मोनिका, फिर भी वकीलों ने की बदसलूकी

तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसा के दौरान वकीलों ने नॉर्थ डीसीपी मोनिका भारद्वाज से बदसलूकी की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 3:02:38

हाथ जोड़कर शांत रहने की अपील करती रहीं डीसीपी मोनिका, फिर भी वकीलों ने की बदसलूकी

तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसा के दौरान वकीलों ने नॉर्थ डीसीपी मोनिका भारद्वाज से बदसलूकी की थी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आई है। इसमें साफ दिख रहा है कि हिंसा की सूचना के बाद डीसीपी भारद्वाज पुलिस कर्मियों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचीं, वहा वह वकीलों से हाथ जोड़कर शांत होने की अपील करती रही लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी और उनके साथ बदसलूकी करती रही। वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया। वकीलों की भीड़ ने एक अन्य अधिकारी की रिवॉल्वर भी छीनने का प्रयास किया। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी पर कुर्सियां फेंकी गईं, उसको इस हद तक पीटा गया कि वह बेहोश होकर गिर गया। घायल कॉन्‍स्टेबल ने बताया कि मैं मैडम को बचाने की कोशिश कर रहा था, भीड़ ने उन्हें घेर रखा था और अपशब्द कह रही थी। इसके बाद उनके साथ बदसलूकी की गई। उनकी वर्दी को भी खींचा गया। जब मैं उनके पास जाकर बचाने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान किसी ने मेरी पिस्टल छीनने की कोशिश की।

news,news in hindi,tees hazari court,women police officer,lawyers,attacked,video,investigation,hurt,injured

कॉन्‍स्टेबल ने बताया कि भीड़ बढ़ती गई और करीब 400 वकीलों ने हम पर हमला बोल दिया। हम उस समय तक 4 पुलिसकर्मी ही वहां पर मौजूद थे। उन लोगों ने हम पर लोहे की कुर्सियों से हमला किया। मैंने अपनी पिस्टल को लॉक किया और बेल्ट में डालने की कोशिश की। इसी दौरान मुझे किसी ने पीछे से मारा और मैं गिर गया। इसके बाद मेरे मुंह पर लातें मारी गईं। दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करने वाली वकीलों की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने वकीलों को सलाह दी कि वे पुलिस से मध्यस्थता के लिए अपने अच्छे अधिकारियों को भेजें।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि हम दिल्ली के पुलिस आयुक्त और बार काउंसिल को पत्र लिख रहे हैं कि वीडियो में पहचान लिए गए लोगों के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की जाए। मैंने कल वीडियो देखा। ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्थिति नियंत्रित करने गई एक महिला अधिकारी के साथ वकीलों ने मारपीट और बदसलूकी की। ये किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।

शर्मा ने कहा ने यह भी कहा कि ये जानना दुखद है कि वकील खुद झड़प का हिस्सा बने। ऐसे में वे लोगों के लिए कैसे काम करेंगे‌? कानून को अच्छी तरह जानने वाले लोग कानून तोड़ सकते हैं? उन्होंने कानून अपने हाथ में क्यों लिया। इस प्रकार की घटनाएं पुलिस सेवा में जाने की इच्छुक महिलाओं के लिए डराने वाला है। अगर तथाकथित शिक्षित लोग इस प्रकार बर्ताव करते हैं, तो उनके वकालत करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।

महिला पुलिस अफसर को बचाने के फेर में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जहां एक तरफ राजीव भारद्वाज के सिर में चोट लगी, वहीं कुछ कॉन्‍स्टेबल भी गंभीर तौर पर घायल हो गए। एक कॉन्‍स्टेबल को कान का पर्दा इस दौरान फट गया, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत