लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत के देश में ही नहीं दुनियाभर में चर्चे हैं। ऐतिहासिक जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बीजेपी शासित प्रदेशों के साथ साथ पार्टी ने कांग्रेस और गैर कांग्रेस शासित राज्यों में भी परचम लहराया है। बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी और पश्चिम बंगाल तक में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बता दें कि 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का 23 मई को फैसला आया है।
वहीं, इस बार कई फिल्मी सितारों ने भी अपना किस्मत लोकसभा चुनाव में आजमाई था, जिसमें से किसी हो जीत मिली तो किसी को हार। इन्हीं में एक एक्ट्रेस हैं नुसरत जहां, जो बंगाल की मशहूर अदाकारों में से एक हैं। बता दें कि अभिनेत्री और मॉडल नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की टिकट पर बशीरहाट लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के शायंतन बसु और कांग्रेस के काजी अब्दुल रहीम से था। यहां उन्होंने दोनों ही बड़े दलों के प्रत्याशियों को मात दे दी है। उन्होंने यहां 350369 वोट से जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। चुनाव में जीत बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी हैं।
नुसरत का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 8 जनवरी, 1990 को हुआ था। वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कोलकाता के ही आवर लेडी क्वीन ऑफ द मिशन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और इसके बाद वहीं भवानीपुर कॉलेज से उन्होंने बीकॉम में स्नातक की डिग्री ली।
नुसरत ने साल 2010 में 'फेयर वन मिस कोलकाता' ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह मॉडलिंग के क्षेत्र में सकिय हो गईं। धीरे-धीरे उन्होंने टॉलीवुड में कदम रखा जहां उन्होंने राज चक्रवर्ती की फिल्म 'शोत्रु' से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद नुसरत ने 'खोका 420' अंकुश हाजरा के साथ 'खिलाड़ी', राहुल बोस के साथ 'सोंधे नमार आगेय' और जीत के साथ 'पावर' जैसी फिल्मों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।
नुसरत ने लीड अभिनेत्री होने के साथ-साथ आइटम नंबर करने में भी कभी संकोच नहीं किया । वह फिल्म 'एक्शन' के 'चिकन तंदूरी' और 'योद्धा' के 'देसी छोरी' आइटम सॉन्ग में नजर आईं। साल 2018 में नुसरत ने 'क्रिसक्रॉस' और 'नकाब' नाम की दो फिल्में भी की थी।
Shorts see more
रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!
read more
- बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
- रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
- गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
ताजा खबरें
View Moreइजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानीस्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातेंज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांचCJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्मममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शनहिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहासएशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्डरिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्तयूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकटसलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगीऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत