न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP में सबकुछ सही नहीं, विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से हटाई गईं अलका लांबा, केजरीवाल पर यूं निकाला गुस्सा

चांदनी चौकी से आप विधायक अलका लांबा ने शनिवार को आरोप लगाया है कि उन्हें पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। इस ग्रुप में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल भी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 May 2019 09:37:42

AAP में सबकुछ सही नहीं, विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से हटाई गईं अलका लांबा, केजरीवाल पर यूं निकाला गुस्सा

लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में एक बार फिर सबकुछ सही नहीं चल रहा है। दरअसल, चांदनी चौकी से आप विधायक अलका लांबा ने शनिवार को आरोप लगाया है कि उन्हें पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। इस ग्रुप में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल भी हैं।

अलका ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'गुस्सा मुझ पर कुछ यूं निकाला जा रहा है, अकेली मैं ही क्यों? मैं तो पहले दिन से ही यही सब कह रही थी जो आज हार के बाद आप (केजरीवाल) कह रहे हैं, कभी ग्रुप में जोड़ते हो, कभी निकालते हो, बेहतर होता इससे ऊपर उठकर कुछ सोचते, बुलाते, बात करते, गलतियों और कमियों पर चर्चा करते, सुधार कर के आगे बढ़ते।' इस स्क्रीनशॉट में साफ दिख रहा है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार रहे दिलीप पांडे ने अलका लांबा को ग्रुप से हटाया है। हालांकि, दिलीप पांडे ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है। सीएम केजरीवाल पर भड़कते हुए अलका लांबा ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जो बंद कमरे में तमाम फैसले लेते हैं।

नवीन पटनायक को दी थी अलका ने बधाई

अलका ने नवीन पटनायक को बधाई देते हुए कहा था, '5 वां कार्यकाल। नवीन जी को बधाई। मैं पार्टी में हमेशा नवीन जी का उदाहरण देती रही, मात्र एक राज्य पर पूरी तरह फोकस कर अपनी पकड़ को मजबूत करो, इधर उधर भागने से, महागठबंधन के चक्कर में पड़ने से कुछ नही होगा, नवीन जी की तरह शांति से अपना काम किए चलो, पर कोई सुने तब ना।'

इस ट्वीट पर उन्होंने कहा कि कुछ विधायक बता रहे हैं कि पार्टी के नेताओं को मेरा यह ट्वीट पसंद नही आया। खासकर अरविंद जी को... अब मैंने इसमें ऐसा क्या लिख दिया?

लांबा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'केजरीवाल जी, जब आप स्वयं मान रहे हैं की आप से बहुत बड़ी लगती हुई है, उन्हीं गलतियों की वजह से आज पार्टी की यह हालत हो गई है, तो बिना उन बड़ी गलती का जिक्र किए, बिना उन पर चर्चा किए, बिना उनमें सुधार किए कैसे कोई आगे बढ़ सकता है? बस जनता से एक बार फिर माफी मांगने से नही होगा।'

दूसरी बार ग्रुप से निकाली गईं हैं अलका लांबा

दरअसल, यह दूसरी बार है जब अलका लांबा को पार्टी के ग्रुप से हटाया गया है। इससे पहले उन्हें पिछले साल दिसंबर में ग्रुप से हटाया गया था जब उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिए गए भारत रत्न सम्मान को रद्द करने के पार्टी के प्रस्ताव पर आपत्ति जतायी थी। बाद में लोकसभा चुनाव प्रचार से पहले उन्हें ग्रुप में शामिल कर लिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर