न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : कांग्रेस के साथ नहीं होगा गठबंधन, आम आदमी पार्टी ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 2:02:56

दिल्ली : कांग्रेस के साथ नहीं होगा गठबंधन, आम आदमी पार्टी ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया

पिछले कुछ समय से दिल्ली में कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच गठबंधन की अटकलें लग रही थी लेकिन अब इन पर विराम लग गया है। आज शनिवार को दिल्ली की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप नेता और दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लोकसभा की 6 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि, अभी एक सीट पर ऐलान बाकी है। पश्चिमी दिल्ली से अभी तक किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस सीट के उम्मीदवार का नाम का ऐलान जल्द करेंगे। पार्टी नेता गोपाल राय ने दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कहा कि अभी इस सीट पर चर्चा की जा रही है और जल्द ही इस सीट से उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा।

आम आदमी पीर्टी ने जिन 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की हैं, वह ये हैं:

चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता
उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडेय
पूर्वी दिल्ली से आतिशी
दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा
उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह
नई दिल्ली से बृजेश गोयल

इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठंबधन की चर्चा जोरों पर थी, क्योंकि दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन पर चर्चा करने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की आपात बैठक बुलाई थी और इस बैठक में गठबंधन पर बात नहीं बनी। शुक्रवार को 12 से 1 बजे के बीच शीला दीक्षित के घर पर हुई आपात बैठक में दिल्ली कांग्रेस के तीनों कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहे। इनता ही नहीं, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको भी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत