न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीरः भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश, पाकिस्तान ने भारत के हवाई क्षेत्र का किया उल्लंघन

जम्मू कश्मीर के बडगाम में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 12:44:42

जम्मू कश्मीरः भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश, पाकिस्तान ने भारत के हवाई क्षेत्र का किया उल्लंघन

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बडगाम में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया है। हालाकि अभी इस हादसे के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि यह विमान तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एसएसपी बडगाम ने मीडिया को बताया, 'भारतीय वायुसेना की तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है, इसके बाद ही पूरी जानकारी मिलेगी, हमें दो शव मिले है।' इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान बडगाम के गारेंद कलां गांव के पास खुले मैदान में सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

उन्होंने बताया कि विमान दो हिस्सों में टूट गया और उसमें फौरन आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

budgam,jammu kashmir,mig 21,indian pakistan

भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्‍तानी जेट, भारत ने किया ढेर

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए मंगलवार सुबह तड़के भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर हवाई हमला किया। इसमें करीब 350 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। अब पाकिस्तान इस हमले से बौखलाया हुआ है और वो एलओसी पर गोलीबारी कर रहा है। वही इस तनावपूर्ण माहौल के बीच एक और खबर आ रही है कि पाकिस्तानी जेट ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के F-16 विमान को ढेर कर दिया है। मार गिराए गए पाकिस्‍तानी जेट से एक पायलट को पैराशूट से कूदते देखा गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पाकिस्तानी विमान का पायलट जिंदा बचा है या नहीं, इसका अभी पता नहीं चला है। खबरों के मुताबिक जब F-16 विमान क्रैश हो रहा था, तो उससे एक पैराशूट निकलते हुए देखा गया। पीटीआई को वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि दो पाकिस्तानी जेट भारतीय सीमा में घुस आए। पीटीआई के अनुसार पाकिस्तानी विमानों ने बम भी बरसाए। पाकिस्तानी जेटों ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत