न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की 8वीं लिस्ट, हुआ पक्का, भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच इस लिस्ट के जारी होने के बाद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का टिकट पक्का हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Mar 2019 10:33:42

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की 8वीं लिस्ट, हुआ पक्का, भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

शनिवार देर रात कांग्रेस (Congress) ने 8वीं लिस्ट जारी की है। जिसमे 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा ही है। इस लिस्ट में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), अशोक चौहान, एम वीरप्पा मोइली और हरीश रावत का नाम शामिल है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच इस लिस्ट के जारी होने के बाद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का टिकट पक्का हो गया है। दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भोपाल (Bhopal) से चुनाव लड़ेंगे। 38 उम्मीदवारों की लिस्ट में मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से, अशोक चव्हाण को नांदेड़ से, अमरोहा से राशिद अल्वी को टिकट मिला है। मथुरा से कांग्रेस ने महेश पाठक को अपने उम्मीदवार के रूप में उतारने का फैसला लिया है। पहले खबरे थी कि कांग्रेस सपना चौधरी को मथुरा से खड़ा कर सकती है लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

congress party,8th list of congress,karnataka,mp,maharashtra,manipur,uttarakhand,up,digvijay singh,mathura,lok sabha election 2019

बता दे, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी (Hema Malini) मथुरा (Mathura) से चुनाव लड़ेंगी। पहले अटकलें थीं कि हेमामालिनी का टिकट काट कर मथुरा से प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा को उम्मीदवार बनाया जाएगा। लेकिन पार्टी ने हेमामालिनी (Hema Malini) पर फिर से भरोसा जताया है। हेमामालिनी (Hema Malini) सोमवार को मथुरा से अपना पर्चा भरेंगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में हेमा मालिनी ने आरएलडी के ही प्रत्याशी जयंत चौधरी को 3,30,743 वोटों से हराया था। हेमा मालिनी को 2014 में करीब 5,72,633 वोट मिले थे जबकि जयंत चौधरी को कुल 2,43,890 वोट मिले। लेकिन इस बार रालोद के गठबंधन में शामिल होने के बाद दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। 2014 में मथुरा से हेमा मालिनी के विरोधी जयंत चौधरी को इस बार आरएलडी ने बागपत से टिकट दिया है।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई 38 उम्मीदवारों की लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक के सुरक्षित लोकसभा सीट गुलबर्गा से टिकट मिला है। वहीं, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद मे. ज. (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूरी गढ़वाल से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

कांग्रेस की 8वीं लिस्ट में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से पार्टी ने उतारा है। वहीं, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा को सुरक्षित सीट अलमोड़ा से टिकट थमाया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के रतलाम से कांति लाल भूरिया, मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन और कर्नाटक के चिकबलपुर से पूर्व मुख्यमंत्री एम वीरप्पा मोइली के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत