न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां से बदला लेने के लिए मामा ने 8 महीने की बच्ची से किया रेप, फिर कर दी हत्या

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आठ महीने की मासूम का शव मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Apr 2018 11:52:39

मां से बदला लेने के लिए मामा ने 8 महीने की बच्ची से किया रेप, फिर कर दी हत्या

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आठ महीने की मासूम का शव मिला है। जांच से पता चला कि 8 महीने की बच्ची के साथ रेप हुआ औऱ उसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। सामने आया है कि वारदात से पहले पीड़िता की मां के साथ आरोपी की बहस हुई थी, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। इंदौर के राजवाड़ा के शिव विलास पैलेस के बेसमेंट से जब बच्ची की लाश मिली तो उसके निजी अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले।

पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि शिव विलास पैलेस के बेसमेंट में एक बच्ची की लाश पड़ी है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्ची के रेप की बात सामने आई है।

रिश्ते में बच्ची का मामा है आरोपी: पुलिस

इंदौर के डीआईजी ने बताया, ''आरोपी रिश्ते में पीड़ित बच्ची का मामा है, पीडि़त परिवार ने उसका नाम संदिग्ध के तौर नहीं लिया। शुरुआती जांच में कुछ संदिग्धों के नाम थे लेकिन जब स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने सभी पहलुओं की जांच की तो ये सभी शक के घेरे से बाहर हो गए। घटना के पीछे कारण बच्ची की मां से आरोपी का झगड़ा होना बताया जा रहा है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।''

गुब्बारे बेचकर गुजारा करता है परिवार

मृतक बच्ची का परिवार बेहद गरीब है। वे गुब्बारे बेचकर गुजारा करते हैं और सड़क पर ही रहते हैं। घटना वाले दिन भी वे राजबाड़ा महल के बाहर सो रहे थे, सुबह उठने पर जब बच्ची गायब मिली तो परेशान होकर उन्होंने उसे तलाशना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें बच्ची का शव मिला। उसके आसपास खून बिखरा हुआ था।

सीसीटीवी से हुआ आरोपी का खुलासा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें उसमें एक युवक सोते हुए परिवार के पास से बच्ची को उठाता हुआ ले जाता दिखा। उसने दुधमुंही बच्ची को अपने कंधे पर डाल लिया, ताकि लोगों को शक न हो। फिर वह उसे करीब 50 मीटर दूर स्थित एक इमारत के तलघर में ले गया, जहां उसने रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों को फुटेज दिखाने पर युवक की पहचान 21 वर्षीय सुनील भील के रूप में हुई है। ये युवक रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है। एसआईटी की जांच में पहले पूछताछ करने पर परिजनों ने सुनील को आरोपी मानने से इनकार कर दिया था। लेकिन जब सबूत सामने आए तो आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, इस दौरान उसने वारदात को अंजाम देने बात स्वीकार की।

12 साल तक की बच्चियों से रेप पर फांसी, आज कैबिनेट में अध्यादेश ला सकती है केंद्र सरकार

बारह साल तक की बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा देने के प्रावधान वाला अध्यादेश आज केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष आ सकता है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्से के माहौल की पृष्ठभूमि में सरकार 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम' (पॉक्सो) में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने की योजना बना रही है। सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को भी इस बारे में सूचित किया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष केंद्र सरकार ने कहा कि वह इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। पोक्सो एक्ट में बदलाव करने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा लिखी चिट्ठी पीठ को दी।

प्रस्ताव के अनुसार 12 साल तक बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को भी मौत की सजा सुनाई जा सकती है। पॉक्सो कानून के वर्तमान प्रावधानों के अनुसार इस जघन्य अपराध के लिए अधिकतम सजा उम्रकैद है। न्यूनतम सजा सात साल की जेल है। उन्नाव और कठुआ की घटनाओं पर अपनी पहली टिप्पणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह कहा था कि किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा और बेटियों को न्याय मिलेगा।

अभी क्या है कानून?

पॉक्सो कानून के आज के प्रावधानों के अनुसार इस जघन्य अपराध के लिए अधिकतम सजा उम्रकैद है, न्यूनतम सजा सात साल की जेल है। दिसंबर 2012 के निर्भया मामले के बाद जब कानूनों में संशोधन किये गये।

इसमें बलात्कार के बाद महिला की मृत्यु हो जाने या उसके मृतप्राय होने के मामले में एक अध्यादेश के माध्यम से मौत की सजा का प्रावधान शामिल किया गया जो बाद में आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम बन गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत