न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना से हारी 65 साल की महिला, हुई मौत

राजस्थान के बीकेनार में आज सुबह एक 65 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 191 हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 9:40:56

राजस्थान में कोरोना से हारी 65 साल की महिला, हुई मौत

राजस्थान के बीकेनार में आज सुबह एक 65 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 191 हो गए हैं। इसमें 40 तबलीगी जमात के हैं। राजस्थान में इस वायरस की वजह से ये चौथी मौत है।

राजस्थान में कुल 33 जिले हैं। इनमें से अब तक 16 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा केस जयपुर में मिले हैं। यहां अब तक 56 संक्रमित केस मिल चुके। इसके अलावा भीलवाड़ा 26, झुंझुनूं 9, जोधपुर 28 (इसमें 18 ईरान से आए), चूरू 8, टोंक 16, प्रतापगढ़ 2, डूंगरपुर 3, अजमेर 5, अलवर 2, बीकानेर 2, उदयपुर, भरतपुर, धौलपुर, पाली और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला।

बता दे, राजस्थान में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 20 से ज्यादा नए मामले सामने आए, जिसमें टोंक में 12 नए पॉजिटिव मिले हैं। यह पहले पॉजिटिव मिले तब्लीगी जमात के लोगों के परिवार जुड़े बताए जा रहे हैं। जयपुर में 7 लोगों के संक्रमित मिले वहीं, बीकानेर में भी 2 तब्लीगी जमात के लोग पॉजिटिव मिले। बताया जा रहा है कि यह तब्लीगी जमात या उनसे फैले संक्रमण से जुड़े हैं। अब राज्य में कुल आंकड़ा 191 पहुंच गया है।

भीलवाड़ा में शुक्रवार से महाकर्फ्यू लागू कर दिया गया। यह महाकर्फ्यू आगे आने वाले 10 दिनों यानि 13 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस महाकर्फ्यू के दौरान कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकेगा। जरूरी सामान की आपूर्ति की प्रशासन को सूचना देने पर होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुलिस, आरएसी, होमगार्ड और एसडीआरएफ के 3 हजार जवान संभालेंगे। इसकी तैयारियों के तहत गुरुवार को बाइक सवार 50 पुलिसकर्मियों मार्च निकाला।

सीकर में मरकज से लौटे 18 लोगों और ड्राइवर को आइसोलेशन में भेजा गया है। सभी को पचेरी कलां के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है। बीसीएमओ डॉ हरीश यादव ने बताया कि उपखंड के खेतड़ी, जसरापुर, नंगली, पपुरना के 18 व्यक्तियों को पचेरी के सिंघानिया यूनिवर्सिटी में बने आइसोलेशन वार्ड में भिजवाया गया है। इनमें एक ड्राइवर भी शामिल है।

कोरोना के कहर के बीच राजस्थान सरकार ने आम लोगों, किसानों और उद्योगों को बिजली-पानी बिल के भुगतान समेत कई बड़ी राहत दीं। सरकार ने 150 यूनिट प्रति माह तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं और कृषि कनेक्शन पर मार्च और अप्रैल के बिलों का भुगतान 31 मई तक स्थगित करने का निर्णय किया है। यानी उपभोक्ता इन दो महीनों के बिल का भुगतान जून में कर सकेंगे। इन बिलों का भुगतान मई में जारी होने वाले बिलों की राशि के साथ किया जा सकेगा। इससे 1.05 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं व करीब 13 लाख किसानों को राहत मिलेगी। यही नहीं, कृषि एवं घरेलू श्रेणियों के सभी उपभोक्ता अगर 31 मई तक बिलों का भुगतान करेंगे तो उन्हें आगामी बिल में भुगतान राशि की 5% छूट दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर