न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना की चपेट में 61 लोग, चीन और इटली में सबसे ज्यादा मौतें

दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में पैर पसार चुके कोरोना वायरस से लोग दहशत में हैं। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 61 लोग आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Mar 2020 10:21:01

भारत में कोरोना की चपेट में 61 लोग, चीन और इटली में सबसे ज्यादा मौतें

दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में पैर पसार चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) से लोग दहशत में हैं। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 61 लोग आ चुके हैं। इसी बीच दो रोगियों के इलाज के लिए भारत में पहली बार दो एंटी-एचआईवी दवाओं का साथ में इस्तेमाल किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना के 50 मामलों की पुष्टी कर दी गई है जबकि शेष मरीजों की जांच की जा रही है। वहीं पूरी दुनिया में 1,10,000 लोग इससे संक्रमित हैं। महामारी बन चुके कोरोना वायरस से 4011 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। चीन में मरने वालों की संख्या 3158 हो चुकी है। चीन के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। यहां 631 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है।

साधुओं के साथ केंद्रीय मंत्री आठवले ने लगाए 'गो कोरोना, गो कोरोना' के नारे, वीडियो वायरल

corona virus,visa,ministry of health,france,germany,spain,coronavirus,italy,coronavirus news,news

पुणे में दो लोंगों में कोरोना वायरस

महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों के सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज हाल में दुबई से भारत आए थे। पुणे नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामचंद्र हंकरे ने बताया कि दुबई की यात्रा कर आए एक पुरुष और महिला के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज नगर निगम द्वारा संचालित नायडू अस्पताल में भर्ती हैं। पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया कि दोनों एक मार्च को दुबई से पुणे आए थे। दोनों मरीज रिश्तेदार हैं। इस बीच पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक मरीज में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण मिले है जबकि दूसरे में कोई लक्षण नहीं दिख रहा है।

क्‍या तुलसी के पत्ते रख सकते है आपको कोरोना वायरस से दूर?

ईरान से 58 भारतीयों की हुई वापसी

ईरान में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते 58 भारतीयों को वहां से सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, 'भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से अपने नागरिकों को कोविड-19 संक्रमण की चपेट में घिरे ईरान से बाहर निकाला है।'

अब सिर्फ 5 दिनों में दिखने लगेंगे नए कोरोना वायरस के लक्षण, रिसर्च में आया सामने

corona virus,visa,ministry of health,france,germany,spain,coronavirus,italy,coronavirus news,news

भारत ने रद्द किया फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच भारत ने मंगलवार को तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। इसमें फ्रांस जर्मनी और स्पेन शामिल है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित एवं ई-वीजा पर रोक लगा दी गई है जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों को जिनको नियमित वीजा 11 मार्च या उससे पहले जारी किया गया है और वो भारत में दाखिल नहीं हुए हैं उन्हें भी निलंबित माना जाएगा। भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे लोग जो चीन, हांगकांग, साउथ कोरिया, जापान, इटली, थाईलैंड, सिंगापुर, ईरान, मलेशिया,फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आए हैं उन्हें खुद को आने की तिथि से 14 दिन तक अलग थलग रखना होगा। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई। मंत्रालय ने मंगलवार को लोगों से कहा है कि वह चीन, इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा करने से बचें। मंत्रालय ने लोगों से यह भी कहा है कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए वे इन देशों में वह अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इसके अलावा इटली और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

कोरोना के कहर से बचना चाहते है तो इन 8 बातों का जरुर रखे ध्यान

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका