न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम: जहरीली शराब पीने से 53 चाय मजदूरों की मौत

ज‍हरीली शराब पीने से शुक्रवार को असम के गोलाघाट जिले 53 चाय मजदूरों की मौत हो गई वहीं कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 7:14:50

असम: जहरीली शराब पीने से 53 चाय मजदूरों की मौत

ज‍हरीली शराब पीने से शुक्रवार को असम के गोलाघाट जिले 53 चाय मजदूरों की मौत हो गई वहीं कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्‍हें गोलाघाट सिविल अस्‍पताल और जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। यह घटना गुरुवार शाम को सलमारा चाय बागान में हुई। यहां पर कच्‍ची शराब पीने से चार महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते 53 तक पहुंच गया है। मरने वालों में 11 महिलाएं भी हैं।

पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए अवैध शराब बनाने वाली कंपनी के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कंपनी हादसे वाले चाय बागान के पास ही मौजूद है। आरोपियों की पहचान इंदुकल्‍प बारदोलोई और देबा बोरा के रूप में हुई है। कई और लोग भी इस केस में लिप्त हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

डीएसपी पार्था प्रतिम सैकिया ने बताया, 'हमने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों को भी ढूंढा जा रहा है।'

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि अवैध शराब 10 से 20 रुपये में बिक रही थी। शराब बेचने वाले संजू ओरंग और उसकी मांग द्रौपदी ओरंग की भी जहरीली शराब पीने के बाद मौत हो गई।

असम के आबकारी मंत्री परिमल सुक्‍लाबैद्य ने जांच के आदेश दे दिए हैं। लापरवाही के आरोप में सलमारा इलाके के दो आबकारी अधिकारियों को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत

मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी

प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम

‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई

क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात

‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म

Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन

रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब

काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी