न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में प्रचंड गर्मी और लू का कहर, 40 लोगों की मौत, नीतीश कुमार ने की मुआवजे की घोषणा

प्रचंड गर्मी और लू के चलते बिहार में शनिवार तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अब तक मरने वाले 40 लोगों में से 14 गया से और 26 लोग औरंगबाद से हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 June 2019 09:02:45

बिहार में प्रचंड गर्मी और लू का कहर, 40 लोगों की मौत, नीतीश कुमार ने की मुआवजे की घोषणा

प्रचंड गर्मी और लू के चलते बिहार में शनिवार तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अब तक मरने वाले 40 लोगों में से 14 गया से और 26 लोग औरंगबाद से हैं। नवादा के डीएम कौशल कुमार ने हीटस्ट्रोक के कारण जिले में तीन मौतों की पुष्टि की। वहीं डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम ने गया में एक मौत की पुष्टि की। कई प्रभावित लोगों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है। भर्ती कराए गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लू का शिकार हुए लोगों का इलाज युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लू लगने से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है और चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

nitish kumar,heatwave,death tolls,patna news,news,news in hindi

मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं। नीतीश कुमार ने औरंगाबाद, नवादा और गया में गर्मी के चलते हुई मौतों पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पूरे बिहार में इस भीषण गर्मी एवं लू के मद्देनज़र जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इससे प्रभावित लोगों के लिए शीघ्र हर संभव चिकित्सीय सहायता की व्यवस्था करने को कहा है और जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है। शनिवार शाम को जारी भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43 और गया में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को एक्स्ट्रा बेड लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही इस आपदा की स्थिति में रेजिडेंट डॉक्टर्स को भी इस काम में लगाया गया है। डॉ। प्रसाद ने बताया, 'शाम 5 बजे के करीब जिले के हर कोने से यहां आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। सभी लू और गर्मी के चलते बीमार पड़े थे। 15 लोग मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।' औरंगाबाद के असिस्टेंट सिविल सर्जन डॉ रवि रंजन ने बताया कि सभी संभव इंतजाम किए गए हैं लेकिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

औरंगबाद डेप्युटी डिवेलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी) घनश्याम मीणा ने कहा बताया कि प्रथम दृष्टि में मौत का कारण लू लग रहा है। उन्होंने कहा, 'मृतकों के पोस्टमॉर्टम के बाद और अधिक जानकारी मिलेगी।' नवादा के डीएम कौशल कुमार ने बताया कि वहां सदर अस्पताल में शनिवार देर शाम तक गर्मी से बीमार 6 लोगों का इलाज चल रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर