न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार, PM मोदी ओडिशा में करेंगे रोड शो वही राजनाथ लखनऊ में दाखिल करेंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Apr 2019 8:15:17

आज थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार, PM मोदी ओडिशा में करेंगे रोड शो वही राजनाथ लखनऊ में दाखिल करेंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा। दूसरे चरण के मतदान के लिये 19 मार्च को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार 13 राज्यों की 97 सीटों के लिये 18 अप्रैल को वोटिंग होगी। मंगलवार 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के भुवनेश्‍वर और संभलपुर में रैली करेंगे। इससे पहले भुवनेश्‍वर में वह एयरपोर्ट से लेकर रैली स्‍थल तक एक बड़ा रोड शो भी करेंगे। उधर यूपी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही वह भी एक बड़ा रोड शो आयोजित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सुबह लगभग 9:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे यहां पर वह पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 10 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 10:30 बजे पार्टी कार्यालय से उनका रोड शो शुरू होगा। वह जीपीओ के सामने से आगे बढ़ेंगे। उनका काफिला हजरतगंज चौराहा, मेफेयर चौराहा, परिवर्तन चौक, कचहरी होते हुए 11:50 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। यहां वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कौशल किशोर भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यूपी की राजनीति में मंगलवार को नजरें सुहेलदेव पार्टी के ओमप्रकाश राजभर पर भी रहेंगी। वह चुनाव में अपने 25 उम्‍मीदवार उतारने पर फैसला ले सकते हैं। मंगलवार को राहुल गाँधी पतनमथिट्टा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। पतनमथिट्टा जिले में ही मशहूर सबरीमाला मंदिर है। 17 अप्रैल को राहुल गाँधी अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड में रहेंगे। बता दे, लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 11 अप्रैल को हुए चुनाव में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो चुका है।

बता दे, दूसरे चरण में चुनाव वाली 97 सीटों पर कुल 1635 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, द्रमुक नेता दयानिधि मारन, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्ण मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, बीजेपी की हेमा मालिनी और बसपा के दानिश अली शामिल हैं। उम्मीदवारों की सूची में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन भी शामिल हैं। वह चेन्नई लोकसभा क्षेत्र से एंटी करप्शन डायनमिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर होगा चुनाव

दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों के अलावा बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों के लिये चुनाव होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल है। वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये दूसरे चरण में मतदात होगा।

जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान होगा। इन सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 से 8 बजे तक मतदान होगा जबकि छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित कुछ सीटों पर सुबह 7 बजे से दिन में 3 बजे तक और ओडिशा की कुछ सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जबकि जम्मू कश्मीर की दो सीटों सहित उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों की सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। सिर्फ तमिलनाडु की मदुरै सीट पर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक मतदान होगा।

आज शाम प्रचार बंद होने की अवधि संबद्ध सीट पर मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले शुरु हो जायेगी। आयोग ने साफ किया है कि जिन सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा उन सीटों पर आज शाम 6 बजे से प्रचार थम जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल