न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महीनों बाद यहां खुला स्कूल, एक ही हफ्ते में 250 बच्चे-शिक्षक कोरोना संक्रमित

अमेरिका के जॉर्जिया जिले में स्कूल खुलने के महज एक हफ्ते के भीतर 250 से अधिक छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 11:38:30

महीनों बाद यहां खुला स्कूल, एक ही हफ्ते में 250 बच्चे-शिक्षक कोरोना संक्रमित

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 98 लाख 3 हजार 3 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 27 लाख 20 हजार 568 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 29 हजार 568 की मौत हो चुकी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका में हर 6 लोगों में से एक संक्रमित है। यहां पर 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, जो दुनिया में संक्रमण से हुई मौतों का एक चौथाई हिस्सा है। 5 लाख 45 हजार से ज्यादा मामलों के साथ यहां का कैलिफोर्निया राज्य सबसे प्रभावित है। अमेरिका में स्कूली बच्चों पर भी इस जानलेवा महामारी के कहर का असर नजर आ रहा है। अमेरिका के जॉर्जिया जिले में स्कूल खुलने के महज एक हफ्ते के भीतर 250 से अधिक छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अटलांटा के चेरोकी काउंटी स्कूल ने अपनी वेबसाइट पर कोरोना वायरस के इन मामलों की जानकारी दी है। शुक्रवार तक पहली से 12वीं कक्षा तक के 11 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। संक्रमितों की संख्या स्कूल में बढ़कर 250 तक पहुंच गई। इसके बाद एहतियातन स्कूल के ऐसे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में भेज दिया गया है। छात्रों को इस दौरान ऑनलाइन निर्देश दिए जाएंगे।

एलेक्स डेबर्ड नाम के शख्स ने यूएसए टुडे को बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका बेटा दो सप्ताह के लिए उनसे अलग हो गया। उन्होंने कहा कि बचपन में शिक्षा की शुरुआत के दौरान ही उसे दूर कर देना उसके लिए निराशाजनक है । उस बच्चे ने सोमवार को स्कूल जाना शुरू किया था और पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को ही उसे घर भेज दिया गया।

जिस जिले में स्कूली छात्र और शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं वहां करीब 40 स्कूल और स्टडी सेंटर्स हैं। इन स्कूलों में 42 हजार 200 छात्र और करीब 4800 कर्मचारी काम करते हैं।

स्कूल के अधीक्षक ब्रायन हॉइटवर ने शुक्रवार को परिवारों को लिखे एक पत्र में कहा, छात्रों और कर्मचारियों का हर दिन कोरोना टेस्ट किया जाएगा क्योंकि हम एक महामारी के दौरान स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त उपाय करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत