न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी सरकार ने उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों को लगाया मुआवजे का मरहम, 25 लाख रुपये की मदद का किया ऐलान

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 25 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Dec 2019 8:18:25

योगी सरकार  ने उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों को लगाया मुआवजे का मरहम, 25 लाख रुपये की मदद का किया ऐलान

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) ने 25 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। उन्नाव के जिला अधिकारी पीड़िता के परिजनों से मिलकर उनको आर्थिक मदद का चेक सौपेंगे। इसके अलावा सरकार की तरफ से परिवार को पीएम आवास योजना के तहत घर देने का भी ऐलान किया गया है। यह राशी भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाएगी।

उन्नाव गैंगरेप (Unnao Gangrape) की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात 11:40 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। पीड़िता को गुरुवार को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 95% जल चुका था।

सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ शलभ कुमार ने बताया, 'हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी। रात 11:10 बजे उसे कार्डियक अरेस्‍ट आया। हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11:40 बजे उसकी मौत हो गई। दिल्ली में पीड़िता की मौत के बाद उन्नाव से लखनऊ और दिल्ली तक जबरदस्त हंगामा मच गया।

शुक्रवार को सबसे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठ गए। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हैदराबाद की घटना को लेकर पूरा देश गुस्से में था। खासकर बहनें और माताएं और उसके बाद उन्नाव की घटना उसी तरह से हुई। उन्नाव की घटना बीजेपी सरकार में पहली नहीं है। जो बेटी के साथ हुआ। वह बहादुर थी। उसकी आखिरी शब्द थे की वह जिंदा रहना चाहती थी। सफदरजंग के डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई। हमारे लिए यह काला दिवस है। एक बेटी जो न्याय मांग रही थी हम उसे न्याय नहीं दे पाए।

compensation for unnao victim,unnao victim,pradhan mantri awaas yojna,yogi adityanath,news,news in hindi

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार के राज में यह पहली घटना नहीं है। याद कीजिए जब मुख्यमंत्री आवास के सामने एक बेटी न्याय मांग रही थी और उसे आत्मदाह की कोशिश करनी पड़ी तब जाकर मुकदमा लिखा गया। याद कीजिए बाराबंकी के उस बेटी की घटना जो यहीं मुख्यमंत्री आवास पर आई थी न्याय मांगने के लिए। उसने भी आत्मदाह किया और बाद में उसकी जान नहीं बची। उन्नाव की एक बेटी का तो पूरा परिवार खो दिया। कौन दोषी था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोषी थी। यह बेटी जिसकी जान गई है तो उसके भी कोई दोषी हैं तो वह सरकार है क्योंकि सरकार की जानकारी में था। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं वो भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग हैं। जब उसका पूरा शरीर जला तो वो भागी ताकि लोग उसकी गुहार सुनें। भारतीय जनता पार्टी सरकार पहले दिन से कह रही थी कि कानून-व्यवस्था ठीक की जाएगी। मुख्यमंत्री कहते हैं कि जो अपराध करेंगे उन्हें ठोक दिया जाएगा। लेकिन क्या वजह है, क्या कारण है कि अपराधी यहीं पर हैं। जो बात सदन में कही गई हो। उसके बाद भी सरकार एक बेटी की जान नहीं बचा पाई। बीजेपी सरकार में ना बेटियां सुरक्षित हैं, न सड़क पर बेटियों का सम्मान है। क्या यही भारतीय जनता पार्टी का नारा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत