न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Forbes 2018: अरबपतियों की लिस्ट में भारत के 19 नए नाम शामिल, मुकेश अंबानी का बढ़ा विश्व में कद

फोर्ब्स के मुताबिक इस बार भारत के 121 अरबपतियों की संख्या पिछले साल की तुलना में 19 नए नाम शामिल किए गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Mar 2018 8:08:04

Forbes 2018: अरबपतियों की लिस्ट में भारत के 19 नए नाम शामिल, मुकेश अंबानी का बढ़ा विश्व में कद

फोर्ब्स के मुताबिक इस बार भारत के 121 अरबपतियों की संख्या पिछले साल की तुलना में 19 नए नाम शामिल किए गए है। यह बात व्यापार पत्रिका 'फोर्ब्स' की इस साल की अरबपतियों की सूची से सामने आई है। दुनिया के धन्नासेठों में भारतीय अरबपतियों का संख्याबल अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। भारत के 121 धनकुबेरों में ऊर्जा व पेट्रोरसायन क्षेत्र के बादशाह मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर हैं। उन्हें 40.1 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ मंगलवार को प्रकाशित फोर्ब्स की सूची में वर्ष 2018 में सबसे अमीर भारतीय के रूप में शामिल किया गया है।

दुनिया के 2,208 अरबपति धनकुबेरों की इस सूची में मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर आ गए हैं। वर्ष 2017 में वह 32.2 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ 33वें स्थान पर थे। फोर्ब्स की इस सूची में 585 अमेरिकी अरबपति हैं जबकि चीन के 373 अरबपतियों के नाम हैं, जिसे फोर्ब्स ने 'थ्री कॉमा क्लब' कहा है।

पिछले साल 2017 में इस सूची में 102 भारतीय थे।

फोर्ब्स द्वारा जारी अमीरों की सूची में अमेजॉन के संस्थापक जेफ बिजॉस 112 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। बिल गेट्स 90 अरब डॉलर के साथ दूसरे और निवेशक वारेन बफेट 84 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वर्ष 2017 में गेट्स 86 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में दुनिया के सबसे अमीर जबकि बफेट 75.6 अरब डॉलर के साथ दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शुमार थे। बेजॉस 72.8 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर थे। लेकिन इस साल इन्होंने गेट्स और बफेट दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

फोर्ब्स के मुताबिक, वाशिंगटन पोस्ट अखबार के मालिक बेजॉस 100 अरब डॉलर से ज्यादा की परिसंत्ति बनाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं। उनकी किस्मत का सितारा बुलंद हुआ और एक साल में उनकी परिसंपत्ति में 39.2 अरब डॉलर का इजाफा हो गया। सॉफ्टवेयर कारोबारी अजीम प्रेमजी 2018 में अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस्पात के बादशाह लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़ दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। प्रेमजी14.9 अरब डॉलर के साथ पिछले साल इस सूची में 72वें स्थान पर थे जबकि इस साल 18.8 अरब डॉलर के साथ 58वें स्थान पर आ गए हैं। लक्ष्मी मित्तल 18.5 अरब डॉलर के साथ तीसरे सबसे अमीर भारतीय के रूप में फोर्ब्स की सूची में शामिल हैं।

भारतीय मूल के हिंदूजा परिवार 19.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक सूची में 55वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स की इस सूची में जिंदल स्टील समूह की सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला है वह 8.8 अरब डॉलर के साथ 176वें स्थान पर हैं। उनके बाद बायोटेक कारोबारी किरण मजूमदार शॉ 3.6 अरब डॉलर के साथ बतौर दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला के रूप में 629वें स्थान पर हैं। सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल के संस्थापक शिव नादर 14.6 अरब डॉलर के साथ चौथे सबसे अमीर भारतीय हैं, जबकि इनका नाम वैश्विक सूची 98वें स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत