न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

16 साल का बच्चा 6 घंटे से लगातार खेल रहा था PUBG, हुई मौत

मध्य प्रदेश के नीमच में एक 16 साल के बच्चे की मौत PUBG गेम खेलने के दौरान हुई। मरने से पहले वो चिल्लाने लगा कि ब्लास्ट कर, ब्लास्ट कर और उसकी मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 May 2019 7:24:58

16 साल का बच्चा 6 घंटे से लगातार खेल रहा था PUBG, हुई मौत

मध्य प्रदेश के नीमच में एक 16 साल के बच्चे की मौत PUBG गेम खेलने के दौरान हुई। मरने से पहले वो चिल्लाने लगा कि ब्लास्ट कर, ब्लास्ट कर और उसकी मौत हो गई। अस्पताल भी ले गए थे लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इसके दिमाग पर जोर पड़ने से मौत हो गई। बच्चे के पिता हारून राशिद कुरेशी के मुताबिक, उनका बेटा फुरकान लगातार 6 घंटे से मोबाइल पर PUBG गेम खेल रहा था। फुरकान कुरेशी 16 साल का था और नसीराबाद के केंद्रीय विद्यालय में 12वीं का छात्र था। वो अपने परिवार के साथ नीमच एक सगाई के कार्यक्रम में आया था। फुरकान का परिवार भी पहले नीमच में रहता था। फुरकान बहुत एक्टिव बच्चा था। घर में खुशियों का मौहाल मातम में बदल गया।

फुरकान 25 मई को रात 2 बजे तक PUBG खेलता रहा। फिर 26 की सुबह वह उठा, खाना खाया और लगातार 6 बजे तक PUBG खेलता रहा।

फुरकान की मौत उसकी छोटी बहन फ़िज़ा के सामने ही हुई। फ़िज़ा ने रोते हुए बताया कि PUBG खेलने से उसके भाई की मौत हुई है। वो मरने से पहले जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि अयान तूने मुझे मरवा दिया मैं हार गया, अब तेरे साथ नहीं खेलूंगा।

वहीं इस मामले में नीमच के ह्रदय रोग चिकित्सक डॉ अशोक जैन का कहना है कि गेम खेलते खेलते बच्चे अपने आपको उससे कनेक्ट कर लेते हैं और अत्यधिक एक्साइटमेंट में अक्सर कार्डिएक अरेस्ट का शिकार हो जाते हैं। बच्चे को इन्हीं के पास लाया गया था। डॉ जैन ने अपील भी की है कि बच्चों को ऐसे गेम से दूर रखना चाहिए।

मृतक फुरकान के भाई मो। हाशिम ने बताया कि PUBG गेम का एक नशा से रहता है, जिसे लोग 18 घंटे तक खेलते हैं। इसे खेलते वक्त कुछ भी ध्यान नहीं रहता। हर खेलने वाले कि एक ही ज़िद होती हैं कि उसे हर हाल में गेम जितना ही है। मैं भी PUBG खेलता था लेकिन मेरे भाई की मौत के बाद मैंने डिलीट कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत