न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सॉफ्टवेयर के 6 घंटे बंद रहने की वजह से एयर इंडिया की 155 उड़ानें 2 घंटे लेट होंगी

सॉफ्टवेयर के 6 घंटे तक बंद रहने की वजह से कुल 155 उड़ानों में आज रात साढ़े आठ बजे तक औसतन दो घंटे की देरी होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 4:49:13

सॉफ्टवेयर के 6 घंटे बंद रहने की वजह से एयर इंडिया की 155 उड़ानें 2 घंटे लेट होंगी

एयर इंडिया हजारों यात्रियों को शनिवार सुबह बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा जब एयरलाइन के पीएसएस सॉफ्टवेयर ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुबह साढ़े तीन बजे से पौने नौ बजे तक काम करना बंद कर दिया। यह सॉफ्टवेयर चेक-इन, बैगेज एवं आरक्षण का लेखा-जोखा रखता है। सॉफ्टवेयर के 6 घंटे तक बंद रहने की वजह से कुल 155 उड़ानों में आज रात साढ़े आठ बजे तक औसतन दो घंटे की देरी होगी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, '155 उड़ानों के समय में औसतन दो घंटे की अवधि से रात साढ़े आठ बजे तक देरी होने की आशंका है।' एयरलाइन के प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्विनी लोहानी ने कहा कि उन्हें शनिवार रात तक परिचालन के सामान्य होने की उम्मीद है।

एयर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है। इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

एयरलाइन के सूत्रों के अनुसार, सॉफ्टवेयर (जो अटलांटा स्थित कंपनी एसआईटीए का है) शनिवार तड़के करीब तीन बजे ठप हो गया इसके परिणामस्वरूप दुनियाभर में प्रमुख हवाईअड्डों पर बोर्डिंग पास जारी नहीं किए जा सके और विभिन्न विमानों की उड़ानों में देरी हुई।

लोहानी ने कहा कि एयर इंडिया एसआईटीए कंपनी की यात्री सेवा प्रणाली का इस्तेमाल करती है। एसआईटीए सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी है जो एयरलाइन को आगमन, बोर्डिंग और सामान ट्रैक करने की प्रौद्योगिकी मुहैया कराती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी