Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : 3 मार्च से शुरू हाेगी शराब के दुकानों की ई-नीलामी, 293 दुकानों के लिए 1424 रजिस्ट्रेशन

अलवर जिले में देशी व अंग्रेजी शराब की 293 दुकानों की ई-नीलामी प्रक्रिया 3 मार्च से 5 चरणों में शुरू होनी हैं जिसमें 12 फरवरी से रजिस्ट्रेशन जारी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Mar 2021 1:44:38

अलवर : 3 मार्च से शुरू हाेगी शराब के दुकानों की ई-नीलामी, 293 दुकानों के लिए 1424 रजिस्ट्रेशन

प्रदेश में शराब की दुकानों की इस बार ई-नीलामी होनी हैं और इनके लिए सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन मांगे गए हैं। अलवर जिले में देशी व अंग्रेजी शराब की 293 दुकानों की ई-नीलामी प्रक्रिया 3 मार्च से 5 चरणों में शुरू होनी हैं जिसमें 12 फरवरी से रजिस्ट्रेशन जारी हैं। 293 दुकानों के लिए अबतक 1424 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इससे 94 लाख 40 हजार रुपए आवेदन शुल्क तथा 2 करोड़ 18 लाख रुपए अमानत राशि के रूप में मिले। आवेदक बाेली दिनांक से एक दिन पहले रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

जिला आबकारी अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि प्रथम चरण में 3 मार्च को 69 दुकान, द्वितीय चरण में 4 मार्च को 57 दुकानों, तृतीय चरण में 5 मार्च को 54 दुकानों, चतुर्थ चरण में 9 मार्च को 56 दुकानों एवं पंचम चरण में 10 मार्च को 57 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया होगी। नीलामी प्रक्रिया के तहत अब तक 293 दुकानों के लिए 1424 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
इसमें 111 दुकानों के लिए 182 आवेदकों ने आवेदन शुल्क जमा करवा दिया है। इससे 94 लाख 40 हजार रुपए आवेदन शुल्क तथा 2 करोड़ 18 लाख रुपए अमानत राशि के रूप में मिले हैं। उन्होंने बताया कि मदिरा दुकानों का आवंटन न्यूनतम रिजर्व प्राइस पर नीलामी प्रक्रिया से अधिकतम बोली प्राप्त होने पर प्राप्त वार्षिक गारंटी राशि द्वारा किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदक एमएसटीसी में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर पंजीकरण कराकर नीलामी प्रकिया में हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग ने अग्रिम वार्षिक गारंटी राशि प्रावधान 8 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। धरोहर राशि 4 प्रतिशत के बजाय 2 प्रतिशत की गई है। इसी प्रकार आवेदक को कुल वार्षिक राशि के 12 प्रतिशत के स्थान पर 7 प्रतिशत ही वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ में जमा कराने होंगे। कंपोजिट राशि एकमुश्त जमा कराने के स्थान पर दो किश्तों में 50 प्रतिशत 31 मार्च 2021 तक तथा शेष 50 प्रतिशत 30 जून 2021 तक जमा कराई जा सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका