न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर : बेटी के जन्म लेते ही 11,000 की एफडी कराएगी यह कंपनी, ऐसे करें एप्लाई

स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी ऑक्सी (oxxy) ने कहा कि वह देश में जन्म लेने वाली हर नवजात बच्ची के नाम पर 11,000 रुपए की सावधि जमा (एफडी ) कराएगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 4:53:06

अच्छी खबर : बेटी के जन्म लेते ही 11,000 की एफडी कराएगी यह कंपनी, ऐसे करें एप्लाई

स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी ऑक्सी (oxxy) ने कहा कि वह देश में जन्म लेने वाली हर नवजात बच्ची के नाम पर 11,000 रुपए की सावधि जमा (एफडी ) कराएगी। इसका मकसद देश में लिंगानुपात के अंतर को कम करना और नयी जन्म लेने वाली लड़की की शिक्षा और पेशेवर लक्ष्यों को पाने में मदद करना है। ऑक्सी ने कहा कि वह ‘ऑक्सी कन्या शिशु विकास कार्यक्रम’ के तहत देशभर में इसके लिए पंजीकरण कराने वाले माता-पिता को बच्ची के जन्म के वक्त 11 हजार रुपये की एफडी देगी।

भविष्य संवार सकती हैं लड़कियां

उसने कहा, ‘इसे माता-पिता के धर्म, सामाजिक स्थिति या भौगोलिक स्थिति आदि के भेदभाव से परे सभी को दिया जाएगा।’ इस कार्यक्रम को लड़कियों को वित्तीय रुप से स्वतंत्र बनाने के लिए तैयार किया गया है। बयान के मुताबिक, ‘लड़कियां 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर इस राशि का अपनी बुद्धिमत्ता से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे उनकी शिक्षा या उनके पेशेवर लक्ष्यों को पाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह पैसा उनके लिए है और वह इससे अपना भविष्य संवार सकती हैं। इस पर किसी और का कोई अधिकार नहीं होगा। इस योजना के तहत तीन माह की गर्भवती मां को इसके लिए पंजीकरण कराना होगा।’

ऐसे करना होगा आवेदन

ऑक्सी हेल्थ केयर की इस योजना में तीन माह की गर्भवती होने पर महिला को इसके लिए पंजीकरण कराना होगा। डिलीवरी होने पर यदि लड़की जन्म लेती है तो लड़की के नाम से एक 11 हजार रुपये की एफडी जारी की जाएगी। इसे बच्ची के आधार कार्ड और बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा। 18 वर्ष की पूरी होने पर वह बिना किसी रोक-टोक के इसका उपयोग कर सकती है। पंजीकरण ऑक्सी हेल्थ एप पर कराया जा सकता है।

क्या है ऑक्सी केयर

ऑक्सी हेल्थ केयर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है। ऑक्सी हेल्थकेयर के 1500 शहरों में 2 लाख से ज्यादा सेंटर मौजूद हैं। कंपनी 1।5 लाख हेल्थकेयर नेटवर्क पार्टनर के माध्यम से फंड एकत्रित करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत