न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ / दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में एक जघन्य अपराध का मामला सामने आया है। यहां बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 8:59:10

छत्तीसगढ़ / दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म,  पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में एक जघन्य अपराध का मामला सामने आया है। यहां बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 28 तारीख को महिला हेल्पलाइन 181 पर एक नाबालिग लड़की ने फोन पर दो माह पूर्व अपने और अपनी सगी नाबालिग बहन के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी दी थी। दोनों बहनों की उम्र 14 और 16 वर्ष है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म के मामले में नौ आरोपियों अजय वर्मा (25), सोहन ध्रुव (19), राजेन्द्र डहरिया (23), शिवम वर्मा (18), पीयूष वर्मा (19), राकेश डहरिया (23), जगन्नाथ यादव (24), राकी घृतलहरे (19) और गोपी साहू (19) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल ने 29 जुलाई को पीड़िता के पिता से मुलाकात की और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। बालिकाओं ने बताया कि वे लगभग दो माह पूर्व 31 मई को अपने दो पुरुष मित्रों गोपी साहू और कमलेश उर्फ राकी के साथ घूमने गई थीं। वापसी के दौरान नौ आरोपियों (जिनमें दो नाबालिग लड़के भी शामिल थे) ने लड़कियों के दोनों पुरुष मित्रों से कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया तथा बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया और बालिकाओं को घटना के संबंध में किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद लड़कियां डर गईं और इस संबंध में किसी को भी नहीं बताया। लेकिन इसके बाद आरोपी बालिकाओं को लगातार धमकी दे रहे थे जिससे परेशान होकर उन्होंने महिला हेल्पलाइन से मदद मांगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर