न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलायंस जियो दे रहा 10 GB मुफ्त 4G डेटा, पढ़े पूरी खबर

भारत के मोबाइल इंटरनेट इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले रिलायंस जियो ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवॉर्ड मिलने की खुशी में जियो टीवी के लिए 10 GB अतिरिक्त मुफ्त 4G डेटा देने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Mar 2018 6:53:28

रिलायंस जियो दे रहा 10 GB मुफ्त 4G डेटा, पढ़े पूरी खबर

भारत के मोबाइल इंटरनेट इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले रिलायंस जियो ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवॉर्ड मिलने की खुशी में जियो टीवी के लिए 10 GB अतिरिक्त मुफ्त 4G डेटा देने का फैसला लिया है। जियो टीवी एप्प को बार्सीलोना में हाल में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अवॉर्ड दिया गया था। जियो टीवी एप्प को जीएसएमए ग्लोबल मोबाइल अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट मोबाइल वीडियो कंटेंट’ का खिताब मिला था। रिलायंस जियो के अधिकारियों ने बताया कि इसकी खुशी में यूजर्स को सिर्फ जियो टीवी एप्प के लिए 10 जीबी मुफ्ता डेटा देने का निर्णय लिया गया। हालांकि यह उपहार सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए है।

इसके जरिये जियो उपभोक्ता प्रतिदिन मिलने वाले इंटरेनेट डेटा के खर्च होने की चिंता किए बगैर लाइव टीवी चैनल देख सकेंगे। रिलायंस जियो बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के यूजर्स को लाइव टीवी की सुविधा दे रहा है। लेकिन, टीवी देखने के चक्कर में जियो प्लान के तहत दिए गए डेटा भी बहुत तेजी से खत्म होते थे। ऐसे में उपभोक्ता लाइव टीवी देखने से हिचकते थे। जियो ने यूजर्स की इस चिंता को खत्म करने के लिए 10 जीबी फ्री डेटा देना शुरू किया है। इस डेटा का इस्तेमाल सिर्फ लाइव टीवी एप्प के लिए ही किया जा सकता है। इसका उद्देश्य यूजर्स को बिना किसी बाधा के लाइव टीवी देखने की सुविधा मुहैया कराना है।

जियो ने मेसेज और ऐप नोटिफिकेशन के जरिए ग्राहकों को यह जानकारी दी है। मेसेज में लिखा है, 'जियो टीवी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 'बेस्ट मोबाइल विडियो कॉन्टेंट' का प्रतिष्ठित ग्लोबल मोबाइल अवॉर्ड्स 2018 जीता है। हमें वैश्विक मंच पर इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके उत्साहवर्धन के लिए हमने आपके अकाउंट में 10GB का कंप्लीमेंट्री डेटा ऐड किया है।'

आपको 10GB डेटा का गिफ्ट मिला या नहीं, यह आप रिलायंस जियो ऐप के MY Plans में जाकर चेक कर सकते हैं। चूंकि यह डेटा ऐड ऑन पैक पूरी तरह ऑटोमैटेड है, इसलिए कुछ यूजर्स को तो अपने आप डेटा मिल गया है, लेकिन जिन्हें नहीं मिला है वे टोल फ्री नंबर 1299 पर मिस्ड कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। 10 जीबी डेटा सीमित समय के लिए वैलिड है।

Jio TV app में 583 चैनल्स हैं, जिनमें 39 एचडी भी हैं। विभिन्न भारतीय भाषाओं में कॉन्टेंट यह ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो टेलिकॉम ने करीब डेढ़ साल पहले सर्विस की शुरुआत की थी और तब से इसने टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छेड़ दिया। इसका फायदा ग्राहकों को सस्ते डेटा और फ्री वॉइस कॉलिंग के रूप में मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत