न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाएं ही महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं : वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि महिलाएं ही महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Mar 2018 4:37:55

महिलाएं ही महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं : वसुन्धरा राजे

टोंक । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि महिलाएं ही महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर न केवल स्वावलंबन की राह पर चल पड़ी हैं बल्कि परिवार एवं समाज को भी नई दिशा दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में टोंक की महिलाओं ने जो आगे बढ़कर काम किया है, उससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

श्रीमती राजे शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर टोंक सांसद श्री सुखबीर सिंह जौनापुरिया के नेतृत्व में उनसे मिलने आईं टोंक के वसुन्धरा सखी महिला समूह की सैकड़ों महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। इस महिला समूह की अगुवाई टोंक नगर परिषद् की सभापति श्रीमती लक्ष्मी जैन कर रही थीं। इस अवसर पर देवली नगरपालिका की चैयरमेन श्रीमती रेखा जैन भी मौजूद थीं।

वसुंधरा राजे,राजस्थान,राजस्थान खबरें,टोंक खबरें

women can play a key role in empowering women vasundhara raje

नारी सशक्तीकरण की मुहिम में जुटीं इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस समूह से टोंक नगर परिषद् के सभी वार्डों की करीब दो हजार महिलाएं टैक्नोलॉजी के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ये महिलाएं न केवल वहां सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं, बल्कि अपने-अपने वार्डों से जुुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी तत्पर रहती हैं। यह समूह सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाएं भी अन्य महिलाओं तक पहुंचा रहा है।

श्रीमती राजे इन महिलाओं के कार्यों से इतना प्रभावित हुईं कि वे उनके बीच जाकर बैठ गईं और उनके साथ फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने वसुन्धरा सखी महिला समूह द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने इसके लिए नगर परिषद् सभापति श्रीमती जैन को बधाई भी दी।

इस अवसर पर टोंक नगरपरिषद् के उपसभापति श्री अजय सैनी, अन्य पार्षद, दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन