न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों में नयापन और ताजगी बनाए रखने के लिए अपनाए ये टिप्स

हर रिश्ते के नयेपन की एक समय समय सीमा होती हैं। अगर इसे समय समय पर अपडेट ना किया जाये तो रिश्तों का रंग थोडा फीका पड़ने लगता हैं और मन में अशांति फैलने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Jan 2018 3:39:38

रिश्तों में नयापन और ताजगी बनाए रखने के लिए अपनाए ये टिप्स

हर रिश्ते के नयेपन की एक समय समय सीमा होती हैं। अगर इसे समय समय पर अपडेट ना किया जाये तो रिश्तों का रंग थोडा फीका पड़ने लगता हैं और मन में अशांति फैलने लगती हैं। इसका मतलब यह नहीं होता कि उस रिश्ते में प्यार समाप्त हो गया हैं। लेकिन उस प्यार को समय के साथ जताना भी जरूरी होता हैं। इसलिए आपके रिश्ते को नयापन और ताजगी से भरपूर बनाये रखने के लिए हम लेकर आये हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप रिश्तों के जायके का मजा ले सकें। तो आइये जानते हैं किस तरह से रिश्ते में ताजगी बनाये रखें।

* बदलाव में रहें साथ :

बदलाव जीवन का नियम है। हम सब ही कभी ना कभी बदलाव के दौर से गुज़रते हैं। लेकिन साथी के साथ इस लेकर में बातचीत के जरिए आप बदलावों से डट कर निपट पाते हैं और इससे आप दोनों के बीच प्यार भी बढ़ता है।

* जरूरी नहीं मंहगे तोहफे :

प्यार महंगे तोहफों का मोहताज नहीं होता। तोहफा तो ऐसा होना चाहिए जो आपके दिल की बात उनके दिल तक पहुंचा दे। फिर चाहे वो एक फूल हो या फिर पूरा गुलदस्ता। अपने व्यवहार में रोमांस को शामिल कर आप रिश्ते पर जमी बर्फ हटा सकते हैं। एक-दूसरे से अंतरंग बातचीत के जरिए आप जान सकते हैं कि उन्हें क्या रोमांटिक लगता है।

freshness in relationship,relationship

* फ्लर्ट करें :

थोड़ा पुराना होने पर प्रेम प्रसंग या शादी का मतलब यह तो नहीं कि रोमैंटिक फीलिंग्स समय के साथ खत्म हो जाएं। इसलिए जब भी दिल करे आंखों ही आंखों में इशारे करें, हौले से उनके कानों में रोमैंटिक बात कहें, कभी-कबहार शाम को ताजे फूलों के साथ अपने साछी का स्वागत करें। ऐसा करने आप दोनों के रिश्ते में तज़गी और प्यार बना रहता है।

* अपने हिस्से का प्यार ज़रूर दें :

इंसान की फितरत ऐसी है कि अगर हमें प्यार नहीं मिलता तो हम भी उस इंसान को प्यार नहीं देते। ऐसे में, कपल्स में दूरियां बढ़ जाती हैं। इसीलिए एक-दूसरे की पहल का इंतज़ार करने के बजाय खुद से कोशिश करें। हर मौके का फायदा उठाएं। खुद ही प्यार की शुरुआत करें। आप गुस्से में भी हैं, तब भी इसे अपने साथी पर ज़ाहिर न होने दें।

* स्पेशल फील कराएं :

जब किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो जरूरी है कि एक दूसरे को विशेष महसूस कराया जाए उसे सराहा जाए और प्यार किया जाए। ऐसा करना ना सिर्फ आपके बीच प्यार को बनाए रखता है बल्कि एक दूसरे को और करीब लाता है। उसके अलावा एक दूसरे की इच्छाओं को समझना ही प्यार के जुनून को बनाए रखता है।

freshness in relationship,relationship

* एक-दूसरे की तारीफ करें :

हम अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ने तो लगते हैं, लेकिन किसी अच्छी बात पर एक-दूसरे की तरीफ करने से हिचकिचाते हैं। लेकिन एक दूसरे की तरीफ और सराहना करने से रिश्ते में एक नया विश्वास आता है। इसलिए अपने रोमांस को सफल बनाने के लिए अपने साथी की अच्छी चीजों की तारीफ करें।

* ईमानदार रहें :

अपने पार्टनर के ईमानदारी और सम्मान इससे यह पता चलता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। किसी भी रिश्ते में हर समय ईमानदार होना और सामने वाला का सम्मान करना बेहद जरूरी होता है।

* कुछ अन्य तरीके :

अपने साथी के छोटे-छोटे कामों पर जैसे उसके आपको एक क़फी बनाकर देने पर आप प्यार से थैंक्स बोलें, उसकी परेशानी में उसकी मदद करें, चाहे वो परेशानी ऑफिस की हो या घरेलू, हमेशा पॉजिटिव रहें और पार्टनर के साथ तमीज़ के साथ पेश आएं, कभी-कभी खुश होने पर उन्हें प्यार से गले लगाएं। हैं एक ख़ास बात अपने पार्टनर को छोटे-छोटे मगर प्यारे सरप्राइज़ देते रहें। आप कभी-कबहार कैंडल नाइट डिनर भी प्लान कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत