न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों में स्पेस देना बहुत जरूरी, इन टिप्स की मदद से करें इसे पूरा

तो अगर आप अपने रिश्ते को ज्यादा समय तक बनाएं रखना चाहते हैं तो एक-दूसरे को स्पेस जरूर दें। आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने रिश्ते में अपने पार्टनर को स्पेस दे सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Nov 2019 8:35:45

रिश्तों में स्पेस देना बहुत जरूरी, इन टिप्स की मदद से करें इसे पूरा

हर इंसान को अपनी आजादी प्यारी होती है, चाहे वह पति-पत्नी हों, बुजुर्ग या फिर बच्चे ही क्यों न हों। कोई भी रिलेशनशिप सिर्फ प्यार से नहीं चलता, उसे निभाने के लिए कई ऐसी चीजें हैं जो ध्यान में रखनी पड़ती हैं, जिसमें एक है रिश्ते में स्पेस देना, क्योंकि जरूरत से ज्यादा रोक-टोक रिश्ते में दरारें पैदा कर सकती हैं। खासतौर से शादीशुदा जिंदगी में स्पेस का होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि, एक-दुसरे की पसंद, नापसंद और खासकर उसके निजी स्वतंत्रता का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। तो अगर आप अपने रिश्ते को ज्यादा समय तक बनाएं रखना चाहते हैं तो एक-दूसरे को स्पेस जरूर दें। आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने रिश्ते में अपने पार्टनर को स्पेस दे सकते हैं।

- ज्यादा दखलअंदाज़ी न करे

किसी भी रिलेशनशिप में ज्यादा दखलअंदाज़ी रिश्ते को ख़राब कर सकती हैं, ऐसे में अपने पार्टनर को समय दें, साथ ही उनकी जिंदगी में ज्यादा ताक-झाक या रोका-टोकी न करें।

space in relationship,relationship,mates and me,relationship tips,personal space

- अपनी भावनाओं को समझें

अगर आप अपने रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस देना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी भावनाओं के बारे में सोचना चाहिए। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए आप अपने पार्टनर से क्या चाहते हैं। अगर आपको अपनी भावनाओं के बारे में पता होगा तो आप अपने पार्टनर को स्पेस दे पाएंगें और आपका रिश्ता भी अच्छा रहेगा।

- नकारात्मक भाव न पनपने दें

अपने साथी को हमेशा उसकी गलतियां बताने में न रहें। क्योंकि, इससे कभी- कभी आपकी सही बात भी गलत लगने लगती है। इससे नकारात्मक भाव जैसे जलन, शक और एक-दूसरे के प्रति ईमानदार न होने जैसी सोच दिलों में घर कर जाती हैं।

- अपने प्यार को दिखाएं

अगर आप अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाएंगें तो वो आपको लेकर इंसिक्योर महसूस नहीं करेंगे और आपको स्पेस देने से भी नहीं घबराएंगें। वैसे भी अपने रिश्ते को लंबे समय तक बनाएं रखने के लिए आपको अपने प्यार को दिखाना बेहद आवश्यक होता है। इससे आपका प्यार समय के साथ और गहरा होता जाएगा।

- असुरक्षा की भावना न होने दें

हर पति-पत्नी के बीच झगड़े की मुख्य वजह असुरक्षा और ईगो होता है। अगर आप अपने पार्टनर को प्रॉपर स्पेस देते है तो उसके मन में किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना नहीं रहेगी और न ही आपके मन में रहेगी। आप दोनों हमेशा प्यार से रहें, हंसी-मजाक करें, लेकिन श़क के घेरे में लेकर हजार सवाल न पूछें। इससे सिर्फ झगड़ा ही होगा।

- अपने पार्टनर से अपने स्पेस के बारे में ध्यान से बात करें

अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको स्पेस नहीं दे रहा है तो आपको उसे बहुत प्यार से इस बात को समझाने की जरूरत है। कभी भी अपने स्पेस के बारे में अपने पार्टनर से बात करते वक्त आक्रामक नहीं हो, वरना आपका रिश्ता टूट सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर