न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rakhi 2018 : इस रक्षाबंधन पर भाई के लिए खरीदें सबसे अनोखी राखी

हम आपको उन राखियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी डिमांड में हैं और आपके भाई के लिए आप खरीद सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Aug 2018 11:54:19

Rakhi 2018 : इस रक्षाबंधन पर भाई के लिए खरीदें सबसे अनोखी राखी

रक्षाबंधन का त्योंहार आ चूका हैं और बाजारों में इसकी रौनक देखी जा सकती हैं। सभी इस त्योंहार की तैयारी में लगे हुए हैं। भाई अपनी बहनों के लिए गिफ्ट ले रहे हैं तो बहनें अपने भाइयों के लिए राखी। हर बार की तरह बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों के कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन इस बार बाजार में कुछ नई राखियाँ भी दिखाई दे राखी हैं। आज हम आपको उन राखियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी डिमांड में हैं और आपके भाई के लिए आप खरीद सकती हैं।

unique rakhi to buy,rakhi 2018,rakhi for brother

* भाई की तस्वीर वाली राखी

अगर आप अपने भाई को उसकी तस्वीर वाली राखी बांधने की इच्छा रखती हैं तो इसके लिए आपको डेढ़ घंटे का समय निकालकर दिल्ली गेट बाजार जाना होगा। वहां भाई की तस्वीर देने पर आपको तस्वीर वाली राखी मिल जाएगी। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन पर पहली बार इस तरह की राखी आई है। बहनों के क्रेज को देखते हुए राखी को स्पेशल बनाने का प्रयास किया गया है। इसमें फोटो मिलने के बाद रक्षाबंधन का फ्रेम तैयार किया जाता है। इसके बाद फोटो को ऐसे सेट किया जाता है कि जिससे लगे कि फोटो रक्षाबंधन पर ही खींची गई है। इसकी कीमत 350 रुपये है। फोटो वाली राखी कि डिमांग काफी अधिक है और इसके लिए बहनें अडवांस बुकिंग करवा रही हैं।

unique rakhi to buy,rakhi 2018,rakhi for brother

* ब्रेसलेट और अमेरिकन राखी की डिमांड

फोटो वाली राखी के अलावा अमेरिकन डायमंड की राखी, ब्रेसलेट राखी और डोरे वाली राखियां भी बाजार में छाई हुईं हैं। अमेरिकन राखी 95 रुपये से लेकर 900 रुपये तक की रेंज में और ब्रेसलेट वाली राखी की कीमत 500 रुपये है। कारोबारी इशू वर्मा ने बताया कि मार्केट में फोटो वाली राखी पहली बार आई है इसलिए इनकी डिमांड अधिक है। हालांकि अमेरिकन राखी और ब्रेसलेट की भी अच्छी खासी डिमांड है।

unique rakhi to buy,rakhi 2018,rakhi for brother

* सोने-चांदी की राखी और नोट का क्रेज

लोगों की मांग के अनुसार राखियां तैयार कराई जा रही हैं। चांदी की राखियां 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक मिल रही हैं। वहीं, सोने की राखियां वजन के हिसाब से तैयार कराई जा रही हैं। इसके अलावा 2 हजार रूपये के चांदी के नोट का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। चांदी का 2 हजार रुपये का नोट पहली बार बाजार में आया है और बड़ी तादाद में लोग इसे खरीद रहे हैं। इसकी कीमत 400 रूपये के आसपास है।

unique rakhi to buy,rakhi 2018,rakhi for brother

* म्यूजिक के साथ मेसेज वाली राखियां

सोने-चांदी की राखियों के अलावा इस बार बाजार में रेशम की राखियों के कई विकल्प हैं, जो कि 10 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक उपलब्ध हैं। इस बार बहनें ऑनलाइन भी राखियां मंगवा रही हैं। इसके अलावा म्यूजिकल राखियों की ज्यादा डिमांड है, क्योंकि इसमें बहनें अपनी पसंद के गाने रेकॉर्ड करवाकर भाई की कलाई पर बांध सकती हैं। तो वहीं, मेसेज वाली राखी से बहनें अपने भाई को राखी के साथ-साथ प्यारा सा संदेश भी दे सकती हैं।

unique rakhi to buy,rakhi 2018,rakhi for brother

* काफी हटकर है मोरपंख राखी

बाजार में काफी आकर्षक राखियां मौजूद हैं। इनमें मोरपंख राखी काफी हटकर है। राजस्थान से आई मोरपंख राखियों में कृष्ण भगवान के साथ मोरपंख लगाए गए हैं। वहीं, टिम-टिम राखियों में कई सारे डिजाइन हैं, जो कि बेहतरीन रंगों के साथ काफी चमकदार हैं।

unique rakhi to buy,rakhi 2018,rakhi for brother

* बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी

बच्चों के लिए बाजार में कार्टून वाली राखियां की कई वरायटी मौजूद है। इसमें गन्नू बाबा, छोटा भीम, चुटकी, हनुमान, बैटमैन, स्पाइडरमैन, डोरेमॉन जैसे कार्टून कैरेक्टर की राखियों की काफी डिमांड है। इनकी कीमत 20 रुपये से 150 रुपये तक है। बच्चों के लिए पैरंट्स भी ऐसी ही राखियां खरीद रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती