न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आजमाए ये 7 लेटेस्‍ट डेटिंग ट्रेंड्स, देंगे आपको लाइफ को एंजॉय करने का बहाना

चलिए आज इस पोस्‍ट के ज़रिए हम आपको बताते हैं कि आजकल कौन से डेटिंग ट्रेंड्स चल रहे है – डेटिंग टर्म्‍स को लेकर क्‍या ट्रेंड चल रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Oct 2019 12:59:32

आजमाए ये 7 लेटेस्‍ट डेटिंग ट्रेंड्स, देंगे आपको लाइफ को एंजॉय करने का बहाना

आज टेक्‍नोलॉजी (Technology) इतनी आगे बढ़ गई है कि डेटिंग के भी ऐप्‍स और वेबसाइट आने लगी हैं। इस वजह से डेटिंग ट्रेंड्स (Dating trends) में काफी बदलाव आया है। हालांकि, अगर आप अपनी डेटिंग लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं तो आपको इसके लेटेस्‍ट ट्रेंड्स के बारे में पता होना चाहिए और खुद को इनके बारे में अपडेट रखना भी बहुत जरूरी है।तो चलिए आज इस पोस्‍ट के ज़रिए हम आपको बताते हैं कि आजकल कौन से डेटिंग ट्रेंड्स चल रहे है – डेटिंग टर्म्‍स को लेकर क्‍या ट्रेंड चल रहे हैं।

बेंचिंग का ट्रेंड

आपको बता दें कि ये कॉन्‍सेप्‍ट खेल जगत से लिया गया है और इसमें अगर कोई व्‍यक्‍ति आपको डेट कर चुका है, आपको रोमांटिक मैसेज भेजता है लेकिन आपके साथ रिलेशनशिप में नहीं है तो यहां बेंचिंग टर्म आपके लिए इस्‍तेमाल होगी। हो सकता है कि वो इंसान आपके साथ कई और लोगों को भी डेट कर रहा हो।

latest dating trends,dating trends,dating tips,relationship,mates and me,love

टिंड्सटैग्रामिंग

टिंडर (Tinder) और इंस्‍टाग्राम (Instagram) से ये शब्‍द बना है। अगर कोई व्‍यक्‍ति डेटिंग ऐप जैसे कि टिंडर के बाद इंस्‍टाग्राम पर आपसे कनेक्‍ट होता है तो उसे टिंड्सटैग्रामिंग कहते हैं। काफी अजीब बात है कि आप किसी इंसान को डेटिंग ऐप पर मिले और अब वो आपके सोशल मीडिया अकाउंट से आपके बारे में जानकारी निकाल रहा है।


ब्रेडक्रंबिंग

ऑनलाइन जगत में ये डेटिंग ट्रेंड काफी कॉमन है। इसमें इमोशंस ज्‍यादा होते हैं। डिक्‍शनरी के मुताबिक ब्रेडक्रंबिंग उसे कहते हैं जब कोई लड़का या लड़की एक-दूसरे पर उतना ही ध्‍यान दें जिससे उनका रिश्‍ता बस जिंदा रह पाए। इसमें कमिटमेंट (commitment) जैसी कोई बात ना हो लेकिन यहां भविष्‍य को लेकर उम्‍मीदें बंधी रहती हैं।

शेवडंकिंग


कई बार लड़कियों को मर्दों की दाढ़ी पसंद आ जाती है, बस इसे ही शेवकडिंग कहते हैं। आपको जानकर हैरानी तो जरूर होगी लेकिन ये सच है कि आज लड़कियां दाढ़ी वाले मर्दों को ज्‍यादा पसंद करती हैं और यही ट्रेंड में भी है।

गोस्टिंग

इस तरह के डेटिंग ट्रेंड को साइलेंट ट्रीटमेंट कह सकते हैं। जब आप जिसे डेट कर रहे हैं वो अचानक से आपसे बात करना बंद कर दे आपको इसकी वजह तक पता ना हो तो इसे गोस्टिंग कहते हैं। यह किसी भी इंसान को अंदर तक तोड़ सकता है। ऐसे बर्ताव से दूसरा पार्टनर खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगता है।

फ्लैक्‍सटिंग

अब ऑनलाइन डेटिंग का ज़माना है और इसमें हर किसी ने कभी ना कभी तो फ्लैस्टिंग जरूर की होगी। ये शब्‍द तब इस्‍तेमाल होता है जब आप सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए अपनी सेल्‍फी या लंबी-लंबी पोस्‍ट शेयर करते हैं। इसके अलावा जब आप उस शख्‍स से सोशल मीडिया से अलग पर्सनली कभी नहीं मिले होते हैं और ऐसी छोटी-छोटी चीज़ें करके उनकी नज़रों में बने रहना चाहते हैं तो भी इस टर्म का इस्‍तेमाल होता है।

हॉन्टिंग


अगर कोई इंसान ब्रेकअप के बाद भी सोशल मीडिया पर आपका पीछा कर रहा है तो ये हॉन्टिंग कहलाता है। ऐसा तब होता है जब आपका एक्‍स सोशल मीडिया पर आपकी फोटो, पोस्‍ट या फिर आपके करंट पार्टनर की फोटो को लाइक करता है। हालांकि, इसमें कोई कमेंट या मैसेज शामिल नहीं है। लेकिन आपको पता चल जाता है कि वो आपके हर कदम पर नज़र रखे हुए हैं। उनका ऐसा व्‍यवहार डरावना और पेचीदा लगता है।


राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत