न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स की सख्ती बच्चों को बना सकती हैं चिडचिडा, बनाए संतुलन

आईये जानते हैं आप कैसे अपने बच्चो के साथ प्यार और अनुशासन के बीच संतुलन रख सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 24 Jan 2020 2:31:10

पेरेंट्स की सख्ती बच्चों को बना सकती हैं चिडचिडा, बनाए संतुलन

हर दंपती के लिए मां-पिता बनना एक बेहद खूबसूरत पल होता है। लेकिन दूसरी तरफ पैरेंट्स बनना इतना आसान काम भी नहीं है। कई मौके आते हैं जब आप खुद को एक पैरेंट्स के तौर पर बुरी तरह असफल महसूस करते हैं। बच्चों को पढाई के लिए डांटना जरूरी है। पेरेंटिग की इस थ्योरी में अब थोडे बदलाव की जरूरत है। अगर अनुशासन और प्यार के बीच संतुलन कायम रखते हुए बच्चे को पढऩे के लिए प्रेरित किया जाए तो निश्चित रूप से इसके बेहतर परिणाम नजर आएंगे।अपने बच्चों पर हरदम कडी चौकसी और सख्ती रखने वाले पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि उनकी निगरानी में बच्चे बहुत अच्छी तरह पढाई कर रहे हैं, पर वास्तव में ऐसा नहीं होता। पेरेंट्स के ऐसे व्यवहार से वे चिडचिडे हो जाते हैं। आईये जानते हैं आप कैसे अपने बच्चो के साथ प्यार और अनुशासन के बीच संतुलन रख सकते हैं।

tips to balancing love and discipline on children,discipline for children,do not show over strictness to children,over strictness,mates and me,relationship tips,parenting tips

उन पर गर्व करें, कोसे नहीं

मां-बाप बनने के एहसास से खूबसूरत कोई एहसास नहीं होता है। यह हर किसी की जिंदगी में किसी तोहफे से कम नहीं होता है। आप खुद को खुशकिस्मत समझिए और अपने बच्चे को भी ऐसा ही महसूस कराइए। कई लोग कुछ वजहों से मां-बाप नहीं बन पाते हैं और उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश यही रह जाती है कि उनकी भी कोई औलाद हो। इसलिए कभी भी अपने बच्चों पर अफसोस ना करें और ना ही अपने बच्चों के अंदर ऐसी भावनाएं पनपने दें।

हौवा नहीं है पढाई

बच्चों की पढाई से जुडी समस्या इतनी भी बडी नहीं है, जिससे डर कर पेरेंट्स अपना सुकून खो दें। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि अगर बच्चा पढाई पर ध्यान नहीं दे रहा तो यह केवल उसकी ही नहीं, बल्कि आपकी भी समस्या है। इसलिए पहले आपको अपनी दिनचर्या इस ढंग से व्यवस्थित करनी चाहिए कि बच्चे के स्टडी टाइम के दौरान आप पूरी तरह उसके साथ बैठ सकें।

tips to balancing love and discipline on children,discipline for children,do not show over strictness to children,over strictness,mates and me,relationship tips,parenting tips

कभी भी उनकी तुलना ना करें

यह एक जुर्म है कि आप अपने बच्चे की तुलना किसी और से करती हैं। चाहे वे आपके बच्चे के दोस्त हों, भाई-बहन हों या फिर कोई और। आपको यह समझना चाहिए कि हर बच्चा अपने आप में खास होता है। हर बच्चे के अलग सपने और सोच हो सकती है और यह पैरेंट्स का काम है कि वे उनकी भावनाओं और सपनों का सम्मान करें। अगर आप अपने बच्चे को किसी से कमतर बताते हैं तो वह धीरे-धीरे हीनभावना का शिकार हो सकता है।

योग्यता का सही मापदंड

यह सच है कि परीक्षा में ज्यादा अंक हासिल करने वाले बच्चों के लिए भविष्य में करियर का चुनाव आसान हो जाता है, लेकिन केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बच्चे की योग्यता का मूल्यांकन करना गलत होगा। कई बार औसत दर्जे के बच्चे भी बडे होने के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत कामयाब होते हैं। इसलिए बच्चे को एकाग्रता के साथ पढऩे के लिए प्रेरित जरूर करें, लेकिन परीक्षा में अधिकतम अंक हासिल करने के लिए उस पर दबाव न बनाएं।

कभी भी उन्हें कड़ी सजा ना दें

जो बच्चा गलतियां ना करें, शरारत ना करें, वह बच्चा बच्चा नहीं है। इसका यह मतलब नहीं है कि आप उनकी हर गलती पर आंख मूंद लें। बस बात इतनी है कि उन्हें सजा और डांट एक अनुपात में हो। किसी भी परिस्थिति में उन्हें शारीरिक रूप से सजा ना दें। अपना सम्मान खोने के साथ-साथ बच्चों को पीटना उन्हें हिंसक बना देती हैं। आपका बच्चा दूसरों से भी मारपीट करना शुरू कर देगा और उसके अंदर आक्रामकता बढ़ती जाएगी। अपने बच्चों को सबक सिखाने के लिए दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करें लेकिन उन्हें मारें-पीटे नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर