न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले लड़कियां जरूर पूछे ये सवाल अपने होने वालें पार्टनर से

आइये हम बताते हैं उन सवालों के बारे में जो आपको शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Jan 2018 4:46:43

शादी से पहले लड़कियां जरूर पूछे ये सवाल अपने होने वालें पार्टनर से

शादी हमारे भारत में सात जन्मों का बंधन माना जाता हैं। इसलिए शादी करने वाले लड़के-लड़की को अपने पार्टनर से शादी से पहले मिलना और एक-दूसरे को समझाने की कोशिश करनी चाहिए। ताकि आगे जाकर भविष्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आये। शादी ऐसा एक नाजुक सा औए तालमेल से भरा रिश्ता हैं। जो कि दो व्यक्तियों के साथ दो परिवारों में भी पनपता हैं। इसलिए कुछ बातें हैं जो शादी से पहले अपने पार्टनर से पूँछ लेनी चाहिए। आइये हम बताते हैं उन सवालों के बारे में जो आपको शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए।

* कहीं दबाव में तो नहीं हो रही है शादी : आजकल ज्यादातर लड़के-लड़कियों के पहले से अफेयर होते ही हैं इसीलिए सबसे पहले आपको उससे यह पूछना चाहिए कि क्या आप यह शादी अपनी मर्जी से कर रहे हैं या आपको पारिवारिक और सामाजिक दबाव के चलते शादी करनी पड़ रही है। कई बार लड़के-लड़कियां दवाब में शादी कर लेते हैं और बाद में एक-दूसरे से संतुष्ट न होने के कारण दोनों का ही जीवन बर्बाद हो जाता है।

before marriage talks,before marriage questions,mates and me

* महिलाओं का मॉडर्न कपड़े पहनना ठीक या नहीं : मॉर्डन कपड़े भी शादी के बाद लड़ाई की वजह बन जाते हैं। इसलिए शादी से पहले ही पूछ लेना चाहिए कि आपके होने वाले पार्टनर को मॉर्डन कपड़े पहनना पंसद है या नहीं। जिससे भविष्य में कपड़ों को पहनने की वजह से कभी लड़ाई न हो और इन कपड़ो के पहनने पर रोक टोक भी न हो।

* पैसों से जुड़ी भविष्य की प्लानिंग पर भी करें बात : घर खरीदना, बच्चों की प्लानिंग, रिटायरमेंट और इमरजेंसी फंड – इन चारों मसलों पर खुलकर अपने लाइफ पार्टनर से बात करें। इसके साथ ही शादी के बाद भी अगर पढ़ाई करने का कोई विचार हो तो पहले ही अपनी इच्छा जाहिर कर दें। यह भी जानने की कोशिश करें कि उसकी प्राथमिकता क्या है, बड़ी कार या बच्चों के पढ़ाई के लिए पैसे बचाना। निवेश की प्लानिंग के बारे में भी जरूर पूछिए। हो सकता है कि एकदम आपको कुछ समझ न आए लेकिन उसके व्यवहार व सोच को समझने में आप जरूर कामयाब रहेंगे।

* फैमिली प्लानिंग : शादी के बाद अपने पार्टनर से बच्चों की फ्यूचर प्लानिंग करने में को बिल्कुल न झिझकें। शादी के बाद अपने पार्टनर से जरूर पूछें कि वो कब और कितने बच्चें चाहते है।

* परिवार के साथ तालमेल : अगर लडक़े का अपने परिवार के साथ सही रिश्ता नहीं है तो शादी के बाद लड़कियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में लडक़े के अपने परिवार के साथ कैसे रिश्ते हैं, इस बारे में जरूर पता लगाना चाहिए।

* धर्म और वैल्यू : शादी के पहले धर्म, नैतिकता, ईमानदारी और निजी विचारधारा पर भी खुलकर बात होनी चाहिए। इन सारी बातों का असर बच्चों पर और भिविष्य के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर इन विषयों पर बहुत ज्यादा मतभेद हों तो समस्याएं हो सकती हैं।

* शौक और आदतें क्या हैं : अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद के बारे में पूछें। ऐसा करने से आधी से ज्यादा चीजें अपने आप ही क्लीयर हो जाती हैं। उनसे जानने की कोशिश करें कि उन्हें किस तरह के लड़के-लड़की पसंद हैं, लाइफ-पार्टनर में वे क्या चीजें चाहते हैं, किस तरह की बातें उसे पसंद हैं, क्या गंभीर बातों में उसकी रूचि है और क्या उसे अधिक घूमने-फिरने में दिलचस्पी है, जैसी तमाम चीजें जानना जरूरी है।

* रोमांस के बारे विचार : यह एक बहुत ही जरूरी टॉपिक है जिसे ज्यादातर लोग सहज न होने के कारण नजरअंदाज कर देते हैं। शादी के पहले रोमांस के बारे में आपका साथी क्या सोचता है, यह जानना बहुत ही जरूरी है। शादी से पहले सेक्स के बारे में आपके साथी की क्या राय है। क्या वह शादी के बाद भी दोस्तों से वैसे ही संबंध बनाए रखेगा, जैसे पहले रखता है।।।। आदि सवाल अपने साथी से जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती