इस कोरोनाकाल में सभी एहतियात बरतते हुए आयोजन कर रहे हैं। कई बड़ी पार्टी अब घर तक ही सीमित होने लगी हैं और इनमें शामिल होने वाला भोजन भी घर पर ही बनाना पसंद किया जा रहा हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर पार्टी रखने जा रहे हैं तो आज हम आपके लिए वियतनामी लॉलीपॉप बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो एक बेहतरीन स्नैक्स साबित होगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप चावल (पका हुआ)
- आधा कप मिक्स वेजीटेबल्स
- 2 टीस्पून चिली सॉस
- 2 टीस्पून मक्के का आटा
- 1 टीस्पून सोया सॉस
- 1 टीस्पून टोमैटो सॉस
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
![वियतनामी लॉलीपॉप से बढाएं अपने पार्टी के मेनू की शान, मिलेगा बेहतरीन स्नैक्स #Recipe vietnam lollipop recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 3 ब्रेड की स्लाइसेस
- 1 टीस्पून कॉर्नफ्लोर
- तलने के लिए तेल
- थोड़े-से आइस्क्रीम स्टिक्स
बनाने की विधि
- तलने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिलाकर लंबे-लंबे रोल्स बनाएं।
- आइस्क्रीम स्टिक्स पर लगाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
- शेज़वान सॉस के साथ सर्व करें।
चावल बनाने की विधि
- पैन में भिगोया हुआ चावल, आवश्यकतानुसार पानी और चुटकीभर नमक मिलाकर ढंककर नरम पकाएं।
- चावल के नरम होने पर आंच से उतार लें।