न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन रेसिपी : घर पर ही बनाए बाजार जैसी मूंग दाल कचोरी

आज हम आपके लिए मूंग दाल कचोरी बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से स्वादिष्ट और कुरकुरी कचौरी का स्वाद मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 May 2020 2:11:10

लॉकडाउन रेसिपी : घर पर ही बनाए बाजार जैसी मूंग दाल कचोरी

लंबे समय से लॉकडाउन की वजह से बाजार की डाल कचोरी की चाहत मन में उठने लगी हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं आप अपने घर पर ही बाजार जैसी मूंग दाल कचोरी बनाकर अपनी चाहत को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपके लिए मूंग दाल कचोरी बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से स्वादिष्ट और कुरकुरी कचौरी का स्वाद मिलेगा। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आटा गूथने के लिए सामग्री

मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
तेल - 1/4 कप (60 ग्राम)
नमक - आधा छोटी चम्मच

फिलिंग के लिए सामग्री

मूंग दाल - 100 ग्राम (2 घंटे तक भिगी हुई)
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
धनियां पाउडर - 1 टीस्पून
सौंफ पाउडर - 1 टीस्पून
लाल मिर्च - 1/4 टीस्पून
हींग - 1 चुटकी
अदरक पाउडर - 1/2 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार|
गर्म मसाला - 1/4 टीस्पून|
जीरा - 1 टीस्पून

moong dal kachori recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus

आटा लगाने की विधि

- मैदा को बाउल में डाल लीजिये अब नमक और तेल मैदा में मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ कर तैयार कर लें।
- आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दीजिये।

फिलिंग बनाने की विधि

- अब पिट्ठी बनाने के लिए, मूंग की भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लें।
- एक पैन में 3- 4 टेबलस्पून तेल गर्म करके, उसमें जीरा,हरी मिर्च, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और मसाले डालकर भूनें।
- अब पिसी हुई दाल,नमक, गर्म मसाला, अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये।
- दाल को लगातार चलाते हुए अच्छी महक आने तक भूनते रहें। आप चाहें तो काजू और भीगी हुई किशमिश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- तैयार दाल को अब एक बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

कचोरी बनाने की विधि

- अब सैट हुए आटे की लोई तोड़कर गोल कर लीजिए, उंगलियों की सहायता से इसे बड़ा कर टोकरी जैसा तैयार कर लीजिए।
- एक चम्मच तैयार दाल का मिश्रण लेकर इस टोकरी में भरकर चारों तरफ से अच्छी तरह बंद कर लीजिए।
- इसी तरह से 4-5 लोईयां तैयार कर लीजिए।
- अब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें बारी-बारी से कचौरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- आपकी खस्ता कचौरियां बनकर तैयार हैं, इन्हें अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका