बरसात के इस मौसम में उमस का माहौल भी बनता हैं जिसके लिए शरीर को ठंडी-ठंडी ड्रिंक की आवश्यकता होती हैं जो सेहत भी बनाए। ऐसे में आज हम आपके लिए लेमन चीजकेक मॉकटेल ड्रिंक बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्रीदही - 1/2 कप
ताजा क्रीम - 1/4 कप
कॉस्टर शुगर - 2 बड़ा चम्मच
आईस - 1 कप
नींबू का रस - 2 चम्मच
जायफल - 2 डैश
![लेमन चीजकेक मॉकटेल ड्रिंक से पाएं ठंडक #Recipe lemon cheesecake drink recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
वेनिला एसेंस - 1/2 चम्मच
नींबू वेज - 2
बनाने की विधि - नींबू वेज व जायफल को छोड़कर एक ब्लेंडर में सभी सामग्री को अच्छी तरह 1 मिट तक स्मूद ब्लेंड कर लें।
- एक गिलास में ड्रिंक डालकर कसा हुआ जायफल के साथ गार्निश करें।
- अब इसे नींबू वेजेज से गार्निश करें।
- लीजिए आपकी लेमन चीजकेक ड्रिंक बनकर तैयार है। अब आप इसे ठंडी-ठंडी सर्व करें।