Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फेंकने की जगह पके हुए केलों से बनाए 'बनाना कप केक', बच्चो के चहरे पर आएगी मुस्कान #Recipe

अगर आप चाहे तो इन पके हुए केलों का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए 'बनाना कप केक' बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 4:12:38

फेंकने की जगह पके हुए केलों से बनाए 'बनाना कप केक', बच्चो के चहरे पर आएगी मुस्कान #Recipe

कई बार देखा जाता हैं कि घर में लंबे समय तक पड़े केले जब ज्यादा पाक जाते हैं तो उन्हें कोई खाना पसंद नहीं करता हैं और अंत में उन्हें फेंक दिया जाता हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो इन पके हुए केलों का इस्तेमाल कर बच्चों के लिए 'बनाना कप केक' बना सकते हैं। ये बच्चो के चहरे पर मुस्कान लाने का काम करेंगे और केले बर्बाद भी नहीं होंगे। तो आइये जानते हैं 'बनाना कप केक' बनाने की Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

- दो पके हुए केले
- एक कप सूजी
- दो छोटे चम्मच दही
- दो छोटे चम्मच रिफाइंड ऑयल
- चीनी स्वादानुसार
- एक चम्मच बेकिंग सोडा
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- टूटी-फ्रूटी एक बड़ा चम्मच banana cup cake recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

पके हुए केले के छिलके उतार कर उन्हें मैश कर लें। आप चाहे तो इन्हें मिक्सर में डालकर भी मैश कर सकती हैं। अब दूसरे बाउल में सूजी लेकर इसमे दही मिला दें। आप चाहे तो सूजी की जगह मैदे या आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। सूजी और दही के इस घोल में रिफाइड तेल मिला लें। आप चाहे तो रिफाइंड की जगह बटर या देसी घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही थोड़ी चीनी मिलाएं। चीनी को आवश्यक मात्रा में डाले क्योंकि पके हुए केले की मिठास भी इसमें शामिल रहेगी।

दही, सूजी और तेल के इस मिश्रण में फ्लेवर देने के लिए इलायची पाउडर का इस्तेमाल करें। अब इसे अच्छे से फेंट लें। अब इस मिश्रण में मैश किया हुए केला मिला लें। अच्छी तरह से फेंटकर इसमें टूटी-फ्रूटी मिला दें। फिर 15 मिनट के लिए इस मिश्रण को किनारे रख दें। जिससे कि सूजी पूरी तरह से घुल कर मिक्स हो जाए।

एक मोटे तले की कढ़ाही में नमक डाल कर गैस पर चढ़ा दें। जब ये कढ़ाई अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें पैन केक के मोल्ड को रख दें। जितनी देर में कढ़ाही गर्म हो रही है। उतनी देर में केक मोल्ड में मिश्रण को पलटें। लेकिन पलटने से पहले इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से फेंट लें। फिर सारे मोल्ड में मिश्रण को डालकर सेट कर दें। अगर आपके पास मोल्ड नही है तो कटोरी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। फिर गर्म कढाही में इन सारे मोल्ड को रखकर आधे घंटे के लिए धीमी आंच पर स्टीम होने के लिए छोड़ दें। तैयार हैं आपके टेस्टी और हेल्दी बनाना कप केक। जिन्हें बनाना है बेहद आसान।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology