न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Recipe : दीवाली पर माँ लक्ष्मी को केसरिया खीर का भोग लगाकर करें प्रसन्न

केसरिया खीर दूध और चावल से बनने वाली यह स्वीट डिश बहुत खास होती है। खीर ऐसा व्यंजन हैं जिनका भोग देवी-देवताओं को भी लगाया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Oct 2017 3:12:59

Recipe : दीवाली पर माँ लक्ष्मी को केसरिया खीर का भोग लगाकर करें प्रसन्न

केसरिया खीर दूध और चावल से बनने वाली यह स्वीट डिश बहुत खास होती है। दीपावली अमावस्या के दिन होती है और ग्रामीण इलाकों में अमावस्या को दूध बेचना शुभ नहीं माना जाता इसलिये प्राचीन समय से ही दूध का उपयोग करने की परंपरा है। इसलिये इस दिन दूध से खीर बनाई जाती है। खीर में केसर, काजू, किशमिश, बादाम, इलायची आदि मिलाकर इसका जायका और भी बढ़ जाता है। हलवा, खीर और पूरी ऐसे व्यंजन हैं जिनका भोग देवी-देवताओं को भी लगाया जाता है।

आवश्यक सामग्री -

बासमती टुकड़ा चावल- ¼ कप (50 ग्राम) (भीगे हुए)
चीनी- ½ कप (100 ग्राम)
किशमिश- 2 टेबल स्पून
बादाम- 10 से 12 (कटे हुए)
काजू- 10 से 12 (कटे हुए)
इलाइची- 5 से 6
केसर के धागे- 40 से 50
दूध- 1 लीटर

विधि -

चावल की केसरिया खीर बनाने के लिए पहले टुकड़ा चावल को धोकर आधे घंटे पानी में भिगो दीजिए।

एक बड़े बर्तन में दूध उबलने रख दीजिए। साथ ही थोड़ा सा दूध निकालकर केसर के धागे में डालकर मिक्स कर दीजिए। केसर अपना रंग छोड़ देगा।

इसी बीच, मेवे काट लीजिए। प्रत्येक बादाम को 7 से 8 टुकड़े करते हुए काट लीजिए। काजू को भी बिल्कुल इसी तरह काट लीजिए।

इलाइची को छीलकर दानें निकालकर पीसकर पाउडर बना लीजिए।

दूध में उबाल आने पर भीगे हुए चावल लीजिए और दूध में डालकर मिला दीजिए। इसे 1-1 मिनिट में चलाते हुए 10 मिनिट पका लीजिए। दूध चावल को इस तरह चलाते रहने से चावल बर्तन के तले पर नही लगेंगे।

10 मिनिट बाद, चावल फूल जाएंगे। इसमें मेवे- किशमिश, कटे हुए काजू- बादाम डाल दीजिए। थोड़े से काजू बादाम गार्निशिंग के लिए छोड़ दीजिए। खीर को 1-1 मिनिट में चलाते हुए मीडियम आग पर पकाइए। चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुए चलाइए।

10 मिनिट बाद, खीर के गाढ़े होने पर इसमें दूध में भिगोकर रखी केसर और इलाइची पाउडर डाल दीजिए। इन्हें खीर में अच्छे से मिला दीजिए और खीर को 7 मिनिट और पका लीजिए।

बाद में, खीर के और गाढ़े होने पर, खीर को चमचे से गिराकर देखें तो चावल और दूध साथ में गिर रहे हैं, खीर तैयार है। खीर में चीनी डाल दीजिए और खीर को चलाते हुए 1 से 2 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिए ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए।

चीनी के घुलते ही, खीर बनकर तैयार है। इसे प्याले में निकाल लीजिए।

स्वादिष्ट और बढ़िया केसर राइस खीर को गरमागरम या ठंडा जैसे चाहे परोस सकते हैं। खीर के ऊपर मेवे डालकर गार्निश कर दीजिए। इससे खीर के स्वाद के साथ-साथ यह दिखने में भी आकर्षक लगेगी। खीर को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिन तक खाया जा सकता है। इतनी खीर परिवार के 4 से 5 सदस्यों को परोसी जा सकती है।

सुझाव

खीर के लिए टुकड़ा चावल अच्छा रहता है क्योंकि यह जल्दी गल जाता है।
खीर को प्रत्येक 1 मिनिट में चलाते रहें। इससे खीर बर्तन के तले पर नही लगती।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज