न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से लम्बे समय तक फ्रेश रहेगा पनीर, जरूर आजमाए

अगर आप पनीर सही तरह से स्‍टोर करेंगी तो 2 दिन से लेकर महीने भर तक उसे फ्रेश रखने में सफल होंगी। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 3:18:41

इन टिप्स की मदद से लम्बे समय तक फ्रेश रहेगा पनीर, जरूर आजमाए

किचन से जुड़े ऐसे कई नियम और कायदे हैं जिनका यदि ध्‍यान रखा जाए तो खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखा जा सकता है। खासतौर पर यदि खाने-पीने के सामान को सही तरह से स्‍टोर करके रखा जाए तो वह जल्‍दी खराब नहीं होती हैं। इनमें से एक पनीर भी है। डेयरी आइटम होने के बावजूद आप पनीर को लंबे वक्‍त के लिए स्‍टोर कर सकती हैं। अगर आप पनीर सही तरह से स्‍टोर करेंगी तो 2 दिन से लेकर महीने भर तक उसे फ्रेश रखने में सफल होंगी। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

paneer,paneer freshness,household tips,home decor tips,soft paneer,kitchen tips,kitchen hacks

पानी में रखें पनीर

अगर आपको एक से दो दिन के लिए पनीर को स्‍टोर करना है तो इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी भरना होगा और उसमें पनीर को डाल कर फ्रिज के अंदर रख देना होगा। इस बात का ध्‍यान रखें कि पनीर पानी में पूरी तरह से डूब गया हो। अगर पनीर पूरी तरह से पानी में नहीं डूबा होगा तो वह हार्ड भी हो जाएगा और उसमें खट्टापन भी आ जाएगा। ऐसे में पनीर का स्‍वाद खराब हो जाएगा। इस तरह का पनीर दिखने में पीले रंग का हो जाता है।

नमक के पानी में रखें पनीर

अगर आपको हफ्ते भर के लिए पनीर को फ्रेश रखना है तो इसे स्‍टोर करने का तरीका थोड़ा बदल जाता है। आपको एक बाउल में पानी भरना होगा और उसमें एक चम्‍मच नमक घोलना होगा। अब आप इसमें पनीर को डालें। इस बात का ध्‍यान रखें कि पनीर पानी में अच्‍छी तरह से डूब गया हो। अब आप बाउल को ढक दें। 2 दिन बाद आप बाउल और पानी दोनों को बदल दें। ऐसा आप हफ्ते भर हर 2 दिन में करती रहें। इस तरह आप पनीर को हफ्ते से लेकर10 दिन तक के लिए स्‍टोर करके रख सकती हैं।

paneer,paneer freshness,household tips,home decor tips,soft paneer,kitchen tips,kitchen hacks

जिप बैग में रखें पनीर

अगर आप पनीर को महीने भर के लिए स्‍टोर करना चाहती हैं तो इसका तरीका अलग है।आपको पनीर को टुकड़ों में काटना होगा। इन टुकड़ों को एक ट्रे में रखें और उस ट्रे को फ्रीजर के अंदर रख दें। जब पनीर बर्फ की तरह हार्ड हो जाए तो उसे एक जिप बैग में डालें और फ्रीजर के अंदर ही रख दें। जब आपको पनीर की सब्‍जी बनानी हो तो आप इसे फ्रीजर से निकाल कर पहले कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में डिप करके रखें। इसके बाद आप देखेंगी कि यह सॉफ्ट हो जाएगा। इस तरह आप महीने भर तक इस पनीर को यूज कर सकती हैं।

कुछ और टिप्‍स

- पनीर को दही, विनेगर और नींबू के रस से ही फाड़ें। इससे पनीर सॉफ्ट बना रहता है।

- पनीर को फाड़ने के बाद बचे हुए पानी को न फेंके। इस पानी को स्‍टोर कर लें और अगली बार जब आप पनीर फाड़ें तो आप इसका यूज कर सकती हैं।

- पनीर को फाड़ने के बाद ठंडे पानी से उसे एक बार वॉश करें इससे दही, विनेगर या नींबू, जिससे भी आपने फाड़ा है उसकी खट्टास निकल जाएगी और लंबे वक्‍त तक पनीर का स्‍वाद अच्‍छा बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद