Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई गैस बचाने के आसान टिप्स

इन तरीकों को अपनाकर आप भी अपना समय, पैसे और संसाधन बचाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Dec 2017 3:56:31

रसोई गैस बचाने के आसान टिप्स

संसाधनों की बात करें तो कच्चा तेल, पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, जैसी चीज़ों का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए। पर हम इन संसाधनों का प्रयोग बिना सोचे-समझे कर रहें हैं। ये सोच ही नहीं रहें हैं कि इनकी बर्बादी हमें कितनी मंहगी पड़ रही है और आने वाली पीढ़ी के लिए भी ये कितनी मंहगी पड़ेगी। रसोई गैस के बिना किसी भी रसोई में काम नहीं चलता है और बढती महंगाई के साथ गैस सिलेंडर के दाम दिन-ब-दिन बढते ही जा रहे हैं, ऐसे में कुछ आसान तरीके इस्तेमाल कर हम गैस बचा सकते हैं आईये जानते हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप भी अपना समय, पैसे और संसाधन बचाएं।

* खाना पकाते समय अगर हो सके तो कड़ाही या पैन की जगह प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना चाहिये क्योकि प्रेशर कुकर में जल्दी खाना पक जाता है और गैस की भी बचत होती है।
household tips,kitchen tips,saving gas,gas cylinder,simple household tips * खाना पकाने के लिए मैटल के बने बर्तन खासतौर पर स्टेनलैस स्टील के बर्तन ही काम में लें। हमारे देश में बहुत से लोग मिट्टी के तवे और अन्य बर्तन काम में लेते हैं। ध्यान रहे, धातु के बर्तन उष्मा के बेहतरीन परिचालक होते हैं, मिट्टी के नहीं। सामान्य भाषा में मिट्टी के बर्तन ज्यादा गैस खपत करते हैं जबकि धातु के बर्तन गैस की बचत करते हैं।

* ज्यादा चौड़े पैंदे वाले बर्तन गैस की बचत करते हैं। चौड़े पैंदे वाले बर्तनों से बर्तन का सतही क्षेत्र बढ़ जाता है इससे खाना पकाने में समय कम लगता है। साथ ही चौड़े बर्तन गैस की लौ को पूरी तरह कवर कर लेते हैं और गैस का अधिकतम इस्तेमाल होता है। इससे गैस की बचत होती है। साथ ही अगर आप ऐसे बर्तनों को ढक कर रखते हैं, तो और गैस बचाई जा सकती है।

* खाना पकाते समय दाल या सब्जी में जितने पानी की जरुरत हो उतना ही डाले ज्यादा पानी जलाने में भी गैस बहुत खर्च होती है

* अगर दाल,चना,राजमा आदि की सब्ज़ियां या ऐसा ही कोई व्यंजन बनाने जा रहे हैं तो पहले इन्हें पानी में भिगोएं। इससे इन सब्ज़ियों को बनाने में समय भी कम लगेगा और गैस की खपत भी कम होगी।

* हमें पदार्थों को सामान्य तापमान पर होने पर ही पकाना चाहिए। इसका मतलब यह है कि फ्रिज में रखे हुए पदार्थों या बाज़ार से लाए हुए बेहद ठंडे पदार्थों का तापमान पहले सामान्य हो जाने का इंतज़ार करें। और फिर ही इन्हें पकाएं। क्योंकि ऐसे पदार्थों को सीधे गैस पर रखने से अतिरिक्त गैस खर्च होती है ताकि उन्हें सामान्य तापमान पर लाया जा सके।

* खाना पकाने से पहले ही सब्ज़ियों को काटकर और आटा, मसाले आदि को तैयार कर रखें। पहले ही सब तैयारी कर लेने से खाना पकाते समय गैस की बचत होती है और आप सीधे गैस का अधिकतम प्रयोग कर पाएंगे।

* ध्यान रखें, बर्तन या तवे को गर्म करते समय ही गैस को फुल मोड पर रखें। जैसे ही बर्तन या तवा गर्म हो जाए, गैस को मिडियम अथवा स्लो मोड पर कर दें। गौरतलब है कि बर्तन को गर्म करने में जितनी उष्मा चाहिए होती है उतनी खाना पकाने में नहीं चाहिए होती है।

* गैस पर रखने से पहले धोए हुए बर्तनों को सुखा लें। इससे बर्तन सुखाने के लिए जो गैस बेकार ही जाया होती है वह बच जाएगी। खाने में ज्यादा पानी का इस्तेमाल नहीं करें। पानी की मात्रा ज्यादा होने से अतिरिक्त पानी के वाष्पीकरण में ज्यादा गैस लगती है। इसे आप सही मात्रा में पानी डालकर बचा सकते हैं।


राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology