न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रांडेड कपडे की पहचान में मददगार होंगे ये टिप्स, बचाएँगे आपको धोखाधड़ी से

हम आपके लिए ब्रांडेड कपड़ों की पहचान से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए है ताकि आपके साथ धोखा ना हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 5:52:43

ब्रांडेड कपडे की पहचान में मददगार होंगे ये टिप्स, बचाएँगे आपको धोखाधड़ी से

आजकल का जमाना फैशन का हैं और सभी फैशन के साथ आगे बढ़ना पसंद करते हैं। फैशन के इस जमाने में कई लोग ऐसे हैं जो सिर्फ ब्रांडेड कपडे पहनना ही पसंद करते हैं और ब्रांडेड कपड़ों की खरीददारी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आजकल ब्रांडेड कपड़ों की भी कॉपी आने लगी है, जिनको पहचानना मुश्किल होता है कि ये असली है या नकली। ऐसे में आपको कपड़ों से जुड़ी पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ब्रांडेड कपड़ों की पहचान से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए है ताकि आपके साथ धोखा ना हो। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* आपने कई बार देखा होगा कि कई जगह भारी डिस्काउंट का हवाला देकर ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर अन्य कपड़े बेचे जाते हैं। जिसके चक्कर में ना जाने कितने लोग आ जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपको भी कोई बड़े ब्रांड पर भारी छूट मिलते दिखे तो समझ जाइए कि कुछ तो गोलमाल है, क्योंकि लुई वितों, गूची जैसे ब्रांड कभी भी 20 से 30 फीसदी से ज्यादा की छूट नहीं देते हैं।

* सबसे जरूरी और सबसे अहम बात जो सबको हमेशा कपड़ों की शॉपिंग करते वक्त याद रखनी चाहिए वह यह है कि आप जो भी कपड़ा ले रहे हैं उसे पहनकर जरूर देखें। ब्रांडेड कपड़ों की फिटिंग अन्य कपड़ों की तुलना में ज्यादा अच्छी होती है। कपड़ों की फिटिंग से आप पता लगा सकते हैं कि यह कपड़ा ब्रांडेड है या नहीं।

branded clothes,tips to identify  branded clothes,shopping tips

* ब्रांडेड कपड़ों की सबसे बड़ी पहचान होती है टैग, लेकिन आजकल के लोगों का दिमाग इतना तेज हो गया है कि वह इन टैग तक को कॉपी करके कपड़े बेचते हैं। लेकिन वो चाहे कितने भी तेज हो जाएं आप इन टैग से ही असली ब्रांड का पता लगा सकते हैं। आपने देखा होगा कि कई ब्रांड्स कपड़ों की लिनिंग में टैग लगाते हैं। अगर आपको लिनिंग में टैग लगा मिले तो बस झट से समझ जाइए कि ये ब्रांडेड हैं जो कि उनकी सही पहचान है।

* कोई भी ब्रांडेड कपड़े लेने से पहले सबसे पहले ये देखें कि आप ये कपड़े किस जगह से ले रहे हैं। दरअसल कई बड़ी कंपनियां ऐसी हैं जिनके कपड़े हर दुकान पर नहीं मिलते, जबकि उनके आधिकारिक स्टोर्स पर ही मिलते हैं।

* ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करने का सबसे आसान तरीका है कि आप उस कपड़े की सिलाई देख लें। ब्रांडेड कपड़ों की सिलाई सीधी और नीट होगी। साथ ही सिलाई हर स्थान से बराबर, मजबूत और एक जैसी होनी चाहिए। अगर कपड़ा थोड़ा मोटा होगा तो उसमें डबल सिलाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता