न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें डायनिंग रूम की सजावट, मिलेगा आकर्षक लुक

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिससे आपकी यह परेशानी गायब हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं डाइनिंग रूम को सजाने के कुछ आसान ट्रिक्स।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 01 May 2020 3:58:08

इस तरह करें डायनिंग रूम की सजावट, मिलेगा आकर्षक लुक

हर कोई अपने घर की सजावट बेहद खास तरीके से करता है। बात अगर फर्नीचर की जाए तो डाइनिंग टेबल से लिविंग रूम की शोभा और भी बढ़ जाती है। ऐसे में इसकी अच्छी तरह से सजावट करना बहुत जरूरी है लेकिन बहुत से लोगों को डाइनिंग टेबल सजाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिससे आपकी यह परेशानी गायब हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं डाइनिंग रूम को सजाने के कुछ आसान ट्रिक्स।

household tips,home decor tips,home decor,dinning hall decoration,dining room decor

छोटे घरों के लिए

अब सबसे पहले हम बात करते हैं छोटे घरों की। यहां पर डाइनिंग रूम बनाना थोड़ी मशक्कत का काम है। ज़ाहिर-सी बात है कि कम जगह में आपको ऐसे आइडियाज़ अप्लाई करने होंगे जो आपके काम आ सके। अब डाइनिंग रूम का शौक भी पूरा करना है तो आप थोड़े पोर्टेबल टिप्स के बारे में सोचिये। पोर्टेबल से हमारा मतलब है आसानी से छोटे घर में समाने वाले। अब आप बड़ा डाइनिंग टेबल तो खरीद नहीं सकते हैं। तो आप ट्राय कीजिये एक्सटेंडेबल डाइनिंग टेबल। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब आपके मेहमान आयें तो आप फोर सिटर टेबल को छह सिटर टेबल में बदल सकते हैं। साथ ही आप ड्राइंग रूम में ही थोड़ा स्पेस डाइनिंग रूम के लिए रख सकते हैं।
डाइनिंग टेबल सजाने के टिप्स

डाइनिंग टेबल को सजाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इसपर नैप्‍किन और प्‍लेट्स सजाएं। अगर आपके घर में पार्टी है तो सजावट के लिए थोड़ी-डैकोरेटिव नैप्‍किन या प्‍लेट्स का इस्तेमाल करें। । टेबल पर डैकोरेटिव मैट ही सजाएं। इससे टेबल की खूबसूरती को बढ़ती ही है साथ ही इससे मेहमानों पर भी अच्छा इम्प्रैशन पड़ता है। अगर आप अपनी डाइनिंग टेबल को आकर्षक दिखाना है तो इसके बीचों बीच एक सेंटर पीस रखें। आप चाहें तो टेबल की सजावट करने के लिए फ्लावर वास या शो पीस भी रख सकते हैं।

household tips,home decor tips,home decor,dinning hall decoration,dining room decor

डाइनिंग रूम का कलर

डाइनिंग रूम डिज़ाइन में रंगों का भी एक बड़ा रोल होता है। आप ऐसे रंगों का चुनाव करें जो आपकी भूख को बढ़ा दे। क्या आप जानते हैं कि ज़्यादातर रेस्टोरेंटस में कौन-सा रंग उपयोग में आता हैॽ लाल और नारंगी, यह रंग इसलिए ज़्यादा प्रयोग किये जाते हैं क्योंकि इनसे व्यक्ति की भूख बढ़ती है। तो आप भी यदि चाहें तो ऐसे रंगों का उपयोग अपने डाइनिंग रूम के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके घर में छोटे-बच्चे हैं तो आप उनके लिए दीवारों पर कार्टून केरेक्टर्स जैसे आईडिया को भी फॉलो कर सकते हैं। लेकिन उदास करने वाले रंग जैसे काला, भूरा आप प्रयोग न करें।

डाइनिंग टेबल का शेप

इसके लिए आपके पास बहुत सारे ऑप्शन्स हैं। आप चाहें तो सर्किल शेप, रेक्टेंगल शेप या फिर किसी अन्य शेप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वैसे रूम का साइज़ भी बहुत ज़्यादा मैटर करता है। इसलिए आपको रूम के मुताबिक ही डाइनिंग टेबल का चुनाव करना चाहिए। लेकिन हां अगर आपका रूम बड़ा है तो फिर तो आप फ्री होकर किसी भी शेप का यूज़ कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो शेप के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद