न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में ऊनी कपड़ों की इस तरह से करें देखभाल

अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊनी कपड़े सालों-साल चलें, तो इनकी देख्ाभाल भी सही तरीके से करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Dec 2017 5:27:36

सर्दियों में ऊनी कपड़ों की इस तरह से करें देखभाल

मौसम बदल गया हैं। सर्दी ने दस्तक दे दी है। लोगों ने विंटर सीजन के कपड़े पहनना भी शुरू कर दिए है। विंटर सीजन के कपड़े पहनकर जितना हम स्टाइलिश दिखते है उतना ही इन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल है। इन कपड़ों की केयर करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर इनकी अच्छी तरह से देखभाल की जाए तो इन्हें लंबे समय तक नया बना कर रखा जा सकता है। ऊनी कपड़े की देखभाल अलग तरीके से की जाती है अन्यथा ये जल्दी खराब हो जाते है। गंदे हो जाने पर भी इन्हें धोने का मन नहीं करता। मन में थोड़ा डर रहता है कि कही ये ख़राब ना हो जाये। लेकिन इनकी भी साफ सफाई तो जरुरी होती ही है। जानिए कैसे करनी चाहिए ऊनी कपड़ों की देखभाल या गरम कपड़ों की देखभाल। वुलेन कपड़ों की प्रॉपर केयर न की जाए, तो एक-दो इस्तेमाल के बाद ही इनके आकार और रंग में अंतर साफ नजर आने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊनी कपड़े सालों-साल चलें, तो इनकी देखभाल भी सही तरीके से करें। आइए जाने गर्म कपड़ो की खास कैसे करें देखभाल।

woolen clothes,caring tips of woolens,household tips

* जब भी ऊनी कपड़ों को बंद अलमारी या दराजों से बाहर निकालें, उन्हें झाड़ें और टिश्यू में हल्का सा पानी छिड़क कर कपड़ों की सफाई करें और कम से कम दो-तीन घंटे धूप में दिखाएं। अगर अपने पिछले साल ऊनी कपड़ों को पैक करते समय उनकी धुलाई नहीं की है तो ऐसा करना और भी जरूरी है। ऊनी कपड़ों में अमूमन फंगस लग जाता है।

* ऊनी कपड़ों को धोने के लिए हमेशी लिक्विड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। ऊनी कपड़ो को धोने से पहले ध्यान रखें कि पानी न ज्यादा ठंड़ा हो और न गर्म। गुनगुने पानी में ही कपडों को धोएं। डिटर्जेंट में ऊनी कपड़ों की धुलाई करने से पहले ठंड़े पानी भिगो कर रखें। इससे कपड़ों के सिकुड़ने की संभावना कम होती है।

* इन कपड़ो को सुखाने के लिए हल्के हाथ से पानी निकाल कर तौलिये या सूती कपड़े से पानी सुखा कर किसी जाली वाली कुर्सी या खाट पलंग या किसी समतल साफ जगह पर फैलाकर सुखाना चाहिए।

* रीठे को रात को पानी में भिगो दे व सुबह पानी में उबाल ले ठंडा होने पर हाथ से मसलकर छान ले अब इस पानी से वुलेन कपड़े धो सकते है। ध्यान रहे सफ़ेद कपड़े रीठे के पानी से नहीं धोये क्योंकि रीठे के पानी से कपडे हल्के पीले पड़ सकते है।

* कई लोग स्वैटर को वॉशिंग मशीन में धो देते है जिससे वो जल्दी ही पुराने दिखने शुरू हो जाते है। कपड़ों को नया रखने के लिए उन्हें मुलायम ब्रश के साथ साफ करें। ऊनी कपड़ों को अच्छी तरह से हवा लगाएं।

* अगर आपके पास ऊनी कपड़ों का डिटर्जेट नहीं है तो बच्चों का शैंपू या साबुन का हल्का घोल बना लें। इससे स्वेटर साफ करें। ऊनी कपड़ों में अगर दाग लग जाए तो टिश्यू पेपर में हल्का- सा साबुन लगा कर हल्के हाथों से पोछें। घर के दूसरे कपड़े की तरह स्वेटर की धुलाई नियमित ना करें। अगर आपको लग रहा है कि स्वेटर गंदा हो गया है तो उसे ठंडे पानी में पांच मिनट के लिए भिगो दें। फिर धोएं।

* जब भी आप ऊनी कपड़ों को पैक करें, ऐसी जगह रखें, जहां हवा आती हो। बेहतर होगा कि आप मलमल के कपड़े या कागज में ऊनी कपड़ों को पैक करें। बिना हवा लगे ऊनी कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं और धागे कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। कम जगह में ढेर सारे ऊनी कपड़ों को न रखें। इससे आपके कपड़ों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर वॉर्डरोब में जगह कम है तो गर्मी के कपड़ों को भीतर रख दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें