न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / मॉल-मंदिर या ऑफिस से घर पर आए तो यूं करे कपड़ों को कोरोना फ्री

हमारे कपड़े भी कोरोना का घर बन सकते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे है जिन्हें इस्तेमाल कर आप अपने कपड़ों को कोरोना वायरस फ्री कर सकते है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 4:08:36

कोरोना संकट / मॉल-मंदिर या ऑफिस से घर पर आए तो यूं करे कपड़ों को कोरोना फ्री

देश में अनलॉक 1.0 के दूसरे फेज़ की शुरुआत हो रही है। 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज आज से खुल रहा है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर देशभर में शॉपिंग मॉल्स, होटल्स, रेस्टोरेंट्स और धार्मिक स्थल खोल दिए गए है। Covid-19 से सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसी चीजों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में अगर हम बाहर निकलते है तो कपड़ों के साथ कोरोना को घर में ला सकते है। हालाकि, अभी तक इस पर कोई रिपोर्ट्स सामने नहीं आई है कि कपड़ों से कोरोना वायरस फैलता है या नहीं, लेकिन यह तो साफ है कि कपड़े कीटाणुओं का आसान घर बन सकते हैं। ऐसे में हमारे कपड़े भी कोरोना का घर बन सकते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे है जिन्हें इस्तेमाल कर आप अपने कपड़ों को कोरोना वायरस फ्री कर सकते है...

unlock 1 precautions,unlock 1 how to sanitize clothes,unlock 1,how to sanitize clothes,how to disinfect clothes,covid 19 how to sanitize clothes,coronavirus

अलग बास्केट में रखे कपड़े

बाहर से आएं तो अपने कपड़ों को एक अलग बास्केट या बाल्टी में रखें। अगर आप तुरंत कपड़ों नहीं धो सकते है ऐसी स्तिथि में कपड़ों को अन्य धुलने वाले कपड़ों के साथ न मिलाएं। जिस भी बाल्टी में कपड़ों को रखे उसको ऊपर से धक दे या अलग जगह पर रख दे। ध्यान रहे उन कपड़ों को कोई छुए नहीं। आप चाहे तो बाल्टी में पानी भरकर उसमें ऐंटीसेप्टिक लिक्विड या मल्टीयूज हाइजीन लिक्विड डाल सकते हैं और उसमें अपने कपड़ों को भिगों दें। इससे यह होगा कि पहने गए कपड़ों के कीटाणु दूसरे दूसरे कपड़ों के संपर्क में नहीं आएंगे।

unlock 1 precautions,unlock 1 how to sanitize clothes,unlock 1,how to sanitize clothes,how to disinfect clothes,covid 19 how to sanitize clothes,coronavirus

गरम पानी का इस्तेमाल

कपड़ों को धोने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करें। पानी का टेंपरेचर करीब 55-60 डिग्री का होना चाहिए। यह कपड़ों से बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है, साथ ही कपड़े भी ज्यादा अच्छे तरीके से साफ होते हैं।

unlock 1 precautions,unlock 1 how to sanitize clothes,unlock 1,how to sanitize clothes,how to disinfect clothes,covid 19 how to sanitize clothes,coronavirus

केमिकल डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल

कपड़ों को धोते समय उसमें केमिकल डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल करें। ऐसी ब्लीच जिसमें क्लोरीन मौजूद हो, वह इसके लिए सबसे उपयुक्त है। ध्यान रहे इसे सीधे कपड़ों पर न डाले बेहतर होगा कि इसे डिटर्जेंट पाउडर के साथ मिलाकर, मशीन के सोप डिसपेंसर में डालें। अगर बाल्टी में कपड़े धो रहे हैं, तो मग में पहले इन्हें मिला लें, फिर उसे बाल्टी के पानी में मिलाएं और कपड़े भिगो दें।

unlock 1 precautions,unlock 1 how to sanitize clothes,unlock 1,how to sanitize clothes,how to disinfect clothes,covid 19 how to sanitize clothes,coronavirus

मशीन को करें डिसइंफेक्ट

कपड़ों को धोने के बाद मशीन को डिसइंफेक्ट करना ने भूले। इसके लिए एक साफ कपड़ें को ऐंटीसेप्टिक लिक्विड या फिर केमिकल डिसइंफेक्टेंट में भिगा दें और फिर उससे मशीन को साफ करें। इसके बाद सादे पानी में भिगाए गए कपड़े से सफाई करें। अगर आपने बाल्टी का उपयोग किया है, तो उसे लिक्विट या पाउडर डिटरजेंट की मदद से अच्छी तरह साफ कर ले। मग और ब्रश को भी इसी तरह से साफ करें।

unlock 1 precautions,unlock 1 how to sanitize clothes,unlock 1,how to sanitize clothes,how to disinfect clothes,covid 19 how to sanitize clothes,coronavirus

कपड़ों को अच्छी तरह सुखाएं

कपड़ों में नमी न रहने दें। उन्हें अच्छी तरह से सूखने दें। इसके लिए मशीन ड्राइअर का यूज करें और उसे कम से कम 2 मिनट तक स्पिन होने दें। इन कपड़ों को धूप में डालें और अच्छे से सूख जाने दें। ड्रायर न हो तो कपड़ों को हाथ से निचोड़कर, उन्हें धूप में सुखाएं। कपड़ों को तब तक फोल्ड कर वॉरड्रोब में न रखें, जब तक कि उनमें से पूरी नमी न चली जाए। दरअसल, जरा सी नमी भी रह जाने पर कपड़ों में कीटाणुओं का खतरा बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद