न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साई बाबा की नगरी है शिरडी, जानें कैसे पहुंचे यहां

शिरडी जाने से पहले प्रत्येक व्यक्ति के दिमाग में कई सवाल एक साथ आते हैं जैसे शिरडी कैसे पहुंचे, शिरडी में कहां ठहरें और शिरडी जाने का सबसे अच्छा समय आदि। हम आपको देंगे आपके इन सारे सवालों का जवाब-

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 28 Nov 2019 12:26:20

साई बाबा की नगरी है शिरडी, जानें कैसे पहुंचे यहां

शिरडी के साईं की प्रसिद्धि दूर दूर तक है और यह पवित्र धार्मिक स्थल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यह साईं की धरती है जहां साईं ने अपने चमत्कारों से लोगों को विस्मृत किया। साईं का जीवन शिरडी में बीता जहां उन्होंने लोक कल्याणकारी कार्य किए। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक शिरडी के साईं बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। शिरडी जाने से पहले प्रत्येक व्यक्ति के दिमाग में कई सवाल एक साथ आते हैं जैसे शिरडी कैसे पहुंचे, शिरडी में कहां ठहरें और शिरडी जाने का सबसे अच्छा समय आदि। हम आपको देंगे आपके इन सारे सवालों का जवाब-

sai baba city shirdi,shirdi,holidays,travel,tourism

कैसे पहुंचे शिरडी

शिरडी मुंबई से करीब 250 किलोमीटर और औरंगाबाद से 110 किलोमीटर दूर है। शिरडी आप सड़क, वायुमार्ग या ट्रेन तीनो ही तरीकों से पहुंच सकते हैं। शिरडी महाराष्ट्र के सभी प्रमुख जिलों से सड़क मार्ग के जरिए अच्छी तरह जुड़ा है। आप महाराष्ट्र में कहीं से भी टैक्सी या कैब करके शिरडी जा सकते हैं।शिरडी आप सड़क, वायुमार्ग या ट्रेन तीनो ही तरीकों से पहुंच सकते हैं। शिरडी महाराष्ट्र के सभी प्रमुख जिलों से सड़क मार्ग के जरिए अच्छी तरह जुड़ा है। आप महाराष्ट्र में कहीं से भी टैक्सी या कैब करके शिरडी जा सकते हैं।

कहां ठहरें शिरडी में

शिरडी में ठहरने के स्थानों की कोई कमी नहीं है। शिरडी में आपको अधिकतर बजट और मध्य बजट होटल मिलेंगे जो साईं मंदिर के आसपास के एरिए में स्थित हैं। 1000 रुपए तक में आपको अच्छा और साफ सुथरा होटल मिल जाएगा। अगर आप किसी होटल में नहीं ठहरना चाहते तो श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के आवास स्थानों पर ठहर सकते हैं जो बेहद कम कीमत में गुणवत्तापूर्ण आवास विकल्प उपलब्ध कराते हैं।

sai baba city shirdi,shirdi,holidays,travel,tourism

साईं मंदिर में दर्शन

साईं का मंदिर सुबह 4 बजे खुल जाता है। सुबह की आरती 5 बजे होती है। इसके बाद सुबह 5।40 से श्रद्धालु दर्शन करना शुरू कर देते हैं जो दिनभर चलता रहता है। इस दौरान दोपहर के वक्त 12 बजे और शाम को सूर्यास्त के तुरंत बाद भी आरती की जाती है। रात 10।30 बजे दिन की अंतिम आरती के बाद एक शॉल साईं की विशाल मूर्ति के चारो ओर लपेट दी जाती है और साईं को रुद्राक्ष की माला पहनाई जाती है। इसके पश्चात मूर्ति के समीप एक गिलास पानी रख दिया जाता है और फिर मच्छरदानी लगा दिया जाता है। रात 11.15 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाता है।

कैसे करें दर्शन

पीक सीजन में दर्शन के समय का कोई अंदाजा नहीं है इसमें कई घंटे भी लग सकते हैं और खाली समय के दौरान आप 1 घंटे में भी दर्शन करके बाहर आ सकते हैं। अगर आप लंबी लाइन में नहीं लगना चाहते हैं और जल्दी दर्शन करना चाहते हैं तो दर्शन की 200 रुपए में ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।।

sai baba city shirdi,shirdi,holidays,travel,tourism

साईं म्यूजियम

साईं से जुड़े विभिन्न वस्तुओं का संग्रह है साईं म्यूजियम। यह म्यूजियम साईंबाबा संस्थान की देखरेख में चलाया जाता है और यहां साईं से जुड़ी कई निजी वस्तुएं भक्तों के दर्शन हेतु रखे गए हैं। साईं का पादुका, खानदोबा के पुजारी को साईं के दिए सिक्के, समूह में लोगों को खिलाने के लिए इस्तेमाल किए गए बर्तन, साईं द्वारा इस्तेमाल की गई पीसने की चक्की उन वस्तुओं में शामिल हैं जो लोगों को दर्शन के लिए इस म्यूजिमय में रखी गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!