न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फोन पर कुछ दिनों तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, सफाई के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, फोन ऐसी चीज है, जिसे बार-बार छुआ जाता है और इससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 8:21:58

फोन पर कुछ दिनों तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, सफाई के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी तेजी से फैल रही है। पूरी दुनिया की बात करे तो इससे संक्रमित लोगों की संख्या 10,14,673 तक पहुंच गई है वहीं इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 52 हजार से ज्यादा हो गया है। भारत में भी इस वायरस से संक्रमित लोगों की गिनती तेजी से बढ़ रही है। देश में संक्रमित लोगों की गिनती 2500 से ज्यादा हो गई है वहीं इस वायरस से 72 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में इस वायरस से निजात पाने का कोई ठोस उपाय नहीं मिल रहा है। इस वायरस से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है बार-बार हाथ धोते रहें और चेहरे को छूने से बचे। इसके साथ ही घर में उन चीजों की नियमित सफाई करना जहां आपके हाथ बार-बार लगते है। ऐसे में अपने फोन को सैनेटाइज करना भी किटाणुओं को दूर रखने का स्मार्ट तरीका है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, फोन ऐसी चीज है, जिसे बार-बार छुआ जाता है और इससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है।

mobile phone,smart phone,coronavirus,corona virus,covid 19,alcohol wipes,coronavirus cases in india

सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन अब तक ये पता नहीं लगा पाया है कि कोरोना वायरस किसी जगह पर कितनी देर तक ठहरता है, लेकिन रिसर्च बताती हैं कि यह कुछ घंटे या कुछ दिन तक रह सकता है। 2017 में जर्म्स फाउंड अ होस्ट ऑफ बैक्टीरिया जर्नल में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, रिसर्च में शामिल टीनेजर्स के मोबाइल पर बैक्टीरिया, वायरस पाए गए। शोधकर्ताओं का कहना है कि फोन किसी भी समूह में संक्रमण फैलने का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे में बचाव के लिए समय-समय पर अपने फोन को साफ करें। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है-

ये न करें

- नमी आपके फोन को खराब कर सकती है ऐसे में टेक कंपनी एपल ने लोगों को सलाह दी है कि इसे साफ करने के लिए स्प्रे क्लीनर और स्ट्रॉन्ग केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें।

- इसके साथ ही फोन पर किसी तरह के ब्लीचिंग एजेंट, ऐरोसॉल स्प्रे, लिक्विड और एंटी-बैक्टीरियल का भी इस्तेमाल न करें।

mobile phone,smart phone,coronavirus,corona virus,covid 19,alcohol wipes,coronavirus cases in india

ये करें

- फोन को साफ करने के लिए वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते है। टेक कंपनी एपल का कहना है कि मोबाइल फोन या डिवाइस को साफ करने के लिए 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल वाले वाइप्स का इस्तेमाल करें। क्लोरॉक्स डिसइंफेक्टिंग वाइप्स बेहतर विकल्प है।

- अपने फोन के कवर को भी साफ करना न भूलें। ऐसे में ध्यान रखने वाली बात है कि जब फोन और कवर की सफाई करें तो दोनों के सूखने के बाद ही कवर को फोन पर लगाएं।

- सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, ऐसे घरेलू डिसइंफेक्टेंट्स जिसे एंवॉयर्नमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी ने अप्रूव किया है, ज्यादा बेहतर हैं। सीडीसी कहता है, फोन की सफाई करते समय डिस्पोजेबल दस्ताने ही पहनें। बार-बार इस्तेमाल होने वाले री-यूजेबल दस्तानों से वायरस फैलने का खतरा रहता है, इसलिए इससे बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद