न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बच्चों के साथ कर रहे कोरोना समय में ट्रेवल, रखें इन बातों का ध्यान

आपको बच्चों का खास ख्याल रखते हुए कई सावधानियों का ध्यान रखने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 2:51:50

क्या बच्चों के साथ कर रहे कोरोना समय में ट्रेवल, रखें इन बातों का ध्यान

इस कोरोना काल में यात्राएं सिमित हो चुकी हैं और लोग बेहद कम यात्राएं करने पर विचार कर रहे हैं। एक शहर से दूसरे शहर लोग बेहद कम सफ़र कर रहे हैं, खासतौर से एहतियात बरतते हुए बच्चों को यात्राओं से दूर ही रखा जा रहा हैं। लेकिन कई बार ऐसे अवसर आते हैं कि मजबूरन बच्चों के साथ यात्रा करनी पड़ती हैं। ऐसे में आपको बच्चों का खास ख्याल रखते हुए कई सावधानियों का ध्यान रखने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं उन सावधानियों के बारे में।

बच्चे का सारा सामान साथ लेकर चलें

बच्चे की जरूरत की सभी छोटी- बड़ी वस्तुएं अपने साथ लेकर चलें। दूध की शीशी, डायपर, दवाइयां, खाना सबकुछ साथ ले लें। घर के बाहर से बच्चे के लिए कुछ भी खरीदना खतरे से खाली नहीं है। ट्रेन या बस से यात्रा कर रहे हैं तो किसी अन्य व्यक्ति से कोई भी सामान न लें, पानी की बोतल भी नहीं।

क्या बच्चों के साथ कर रहे कोरोना समय में ट्रेवल, रखें इन बातों का ध्यान

हाथों पर ग्लव्स पहनाएं

छोटे बच्चे कुछ नहीं समझते हैं। वे किसी भी वस्तु को छू लेते हैं और हाथों को मुंह में ले लेते हैं या नाक छू लेते हैं। इसलिए बच्चों को हाथों पर ग्लव्स जरूर पहनाएं। वैसे भी ठंड का मौसम है, ग्लव्स पहनाने से बच्चे को ठंड भी नहीं लगेगी। मां भी बच्चे की सुरक्षा के लिए हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें।

किसी अन्य व्यक्ति के हाथों में न दें बच्चा

भले ही कितना ही आवश्यक काम क्यों न हो, शिशु को किसी अन्य स्त्री या पुरूष के हाथों में न दें। यदि वॉशरूम भी जाना है तो बच्चे को या तो किसी परिवार के सदस्य को दें और अकेले हैं तो बच्चे को भी साथ लेकर चले जाएं। महामारी के इस दौर में किसी भी व्यक्ति पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।

क्या बच्चों के साथ कर रहे कोरोना समय में ट्रेवल, रखें इन बातों का ध्यान

बार-बार हाथ सैनिटाइज करवाएं

बच्चे ने भले ही आपके सामने कुछ छूआ न हो लेकिन फिर भी उसके हाथों को बार-बार सैनिटाइज कराएं। बहुत तेज खुशबू वाले सैनिटाइजर का प्रयोग न करें, ये बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। खुद के हाथों को भी बार-बार सैनिटाइज करें। सैनिटाइजर की शीशी को हाथों में ही रखें।

बच्चे के चेहरे को न छूएं

याद रखें, आप घर पर नहीं हैं। यदि बच्चा रोता है तो उसे चुप कराने के लिए बार- बार उसके चेहरे को न छूएं क्योंकि यात्रा के दौरान यदि हम ट्रेन या बस से लंबी दूरी का सफर कर रहे हैं तो हमें नहीं याद होता है कि हमने क्या- क्या छूआ है। जिस जगह बैठ रहे हैं, उसे एकबार अच्छे से सैनिटाइज जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
क्या सिया ने ही गायब कराया था केतन का पासपोर्ट? कैब ड्राइवर के खुलासों से जांच को मिली नई दिशा
क्या सिया ने ही गायब कराया था केतन का पासपोर्ट? कैब ड्राइवर के खुलासों से जांच को मिली नई दिशा
वीकेंड पर भी कायम रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, 10वें दिन शानदार कमाई; अक्षय कुमार की नई फिल्म के बावजूद नहीं थमी रफ्तार
वीकेंड पर भी कायम रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, 10वें दिन शानदार कमाई; अक्षय कुमार की नई फिल्म के बावजूद नहीं थमी रफ्तार
धक्का देने से 34 मिनट पहले हुई आखिरी कॉल, फिर 400 फीट गहरी खाई में गिरा केतन; डिजिटल सबूतों ने खोली सिया-चेतन की कथित साजिश
धक्का देने से 34 मिनट पहले हुई आखिरी कॉल, फिर 400 फीट गहरी खाई में गिरा केतन; डिजिटल सबूतों ने खोली सिया-चेतन की कथित साजिश
संडे को 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दो पंजाबी फिल्मों को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड
संडे को 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दो पंजाबी फिल्मों को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान