न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटकों को रोमांचित करते हैं झारखंड के ये पर्यटन स्थल

आज झारखंड के पर्यटन स्थल के बारे में जानते हैं-

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 18 Feb 2020 3:26:22

पर्यटकों को रोमांचित करते हैं झारखंड के ये पर्यटन स्थल

छोटा नागपुर पठार के जंगलों में स्थित भारत के राज्य झारखंड को ‘छोटा नागपुर की रानी’ भी कहा जाता है। इस राज्य का इतिहास समृद्ध है और यहाँ भूमिगत खनिज भी बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। इस राज्य में भारी उद्योग भी हैं तो बहुत से ऐसे टूरिस्ट स्पॉट्स भी हैं जो पर्यटकों को रोमांचित करते हैं। झारखण्ड जंगलों और पहाड़ों का राज्य है जिसमें कई पवित्र धार्मिक स्थल, वन्यजीव अभयारण्य और संग्रहालय भी स्थित हैं। आज झारखंड के पर्यटन स्थल के बारे में जानते हैं-

jharkhand,tourist places of jharkhand,places to visit in jharkhand,travel,tourism,holidays

जगन्नाथ मंदिर

ओडिशा के पुरी से अलग झारखंड के राजधानी शहर रांची में भी एक प्रसिद्द जगन्नाथ मंदिर है, जिसका निर्माण 1961 में शहर के पास पहाड़ी पर करवाया गया था। यहां वर्ष में एक बार भव्य जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है। पुरी की तरह यहां भले उतनी भीड़ न हो पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा यहां भी देखने लायक होता है। इस रथ यात्रा में आस पास के सभी आदीवासी समाज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

बैद्यनाथ धाम

बैद्यनाथ धाम मंदिर पिरामिड के आकार का टावर है जिसके उत्तरी भाग में भगवन शिव का शिवलिंग स्थापित है। इस मंदिर की ऊंचाई जमीन से 72 फीट की है। इस धाम में भगवान शिव के अतिरिक्त अन्य हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित है।

jharkhand,tourist places of jharkhand,places to visit in jharkhand,travel,tourism,holidays

जुबली लेक

अगर आप शहर की गर्मी से परेशान हो गए हैं तो जमशेदपुर स्थित जुबली लेक की सैर का आनंद ले सकते हैं। भीड़-भाड़ के बीच यह शहर का सबसे खूबसूरत कोना माना जाता है, जहां पर्यटकों को सुबह से शाम के बीच देखा जा सकता है। इस झील को जयंती सरोवर के नाम से भी जाना जाता है। यह झील प्रसिद्ध जुबली पार्क के अंदर है।

दस्सम फॉल

झारखण्ड का एक और बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट दस्सम फॉल है जो भारत के पूर्वोत्तर भाग का सबसे बेहतरीन झरना है। इसे देखने के लिए ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं। ये टूरिस्ट स्पॉट रांची से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये झरना कांची नदी से बनता है। जब ये नदी 144 फीट की ऊंचाई से गिरती है तो दस्सम फॉल बनता है। इस झरने से गिरते पानी की मधुर ध्वनि पूरे इलाके में गूंजती है और इसका आनंद लेने के लिए आपको एक बार यहाँ आना ही पड़ेगा।

jharkhand,tourist places of jharkhand,places to visit in jharkhand,travel,tourism,holidays

नेतरहाट

नेतरहाट भी राज्य के चुनिंदा सबसे खूबसूरत गंतव्यों में गिना जाता है। जिसे 'छोटानागपुर की रानी' का दर्जा प्राप्त है। दरअसल नेतरहाट एक हिल स्टेशन है, जो एक पठार के रूप में चारों तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ है। रांची से यहां की दूरी मात्र 156 किमी ही रह जाती है। नेतरहाट अपनी पहाड़ी खूबसूरती के बीच सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों के लिए भी जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!