न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया, हमारे बीच चलती रहती है गाली-गलौच, आज तक भी नहीं लगता कि हम...

‘हीरो नं.1’ गोविंदा (61) अब कभी-कभारी ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है। लोगों को गोविंदा की प्रोफेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 11:16:04

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया, हमारे बीच चलती रहती है गाली-गलौच, आज तक भी नहीं लगता कि हम...

‘हीरो नं.1’ गोविंदा (61) अब कभी-कभारी ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है। लोगों को गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रहती है। अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने और गोविंदा के अनोखे रिश्ते के बारे में बात की है। सुनीता ने हाल ही हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत की और इस मौके पर उनकी बेटी टीना आहूजा भी मौजूद थीं। इस दौरान सुनीता ने कई किस्से शेयर किए। सुनीता ने कहा कि आज तक भी नहीं लगता कि हम पति-पत्नी हैं।

हमारी गाली-गलौच चलती रहती है। मुझे आज तक विश्वास नहीं हो रहा कि गोविंदा मेरा पति है। मैं आए दिन गोविंदा से सवाल कर बैठती हूं कि क्या हम दोनों सच में पति-पत्नी हैं? सुनीता ने शादी के शुरुआती दिनों का एक किस्सा बताते हुए कहा कि गोविंदा ने उन्हें बताया था कि उनका मिनी स्कर्ट वाला लुक उनकी मां के सामने नहीं चलेगा।

सुनीता के मुताबिक तब उन्होंने कहा था, “मेरी मां को नहीं जमेगा…मैंने बोला ठीक है साड़ी पहन लेते हैं क्या फर्क पड़ेगा। बाय हुक या बाय क्रुक पटाना तो था। मैं साड़ी पहनने के लिए तैयार हो गई क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे किसी भी कीमत पर उन्हें पटाना था।” सुनीता को फिल्मों से दूर रहना ही पसंद हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन वह शूटिंग और मेकअप ये सब नहीं झेल सकतीं।

govinda,actor govinda,sunita ahuja,govinda sunita,govinda sunita marriage,sunita abusive language,govinda movies,tina,yashvardhan

साल 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी

बता दें सुनीता अपनी मस्तमौला पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके टीना के साथ एक बेटा यशवर्धन भी हैं। गोविंदा ने सुनीता के साथ साल 1987 में शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद वे विवाह बंधन में बंधे। कपल टीवी पर कई प्रोग्राम में साथ शिरकत करता है।

दोनों एक-दूसरे पर चुटकी लेते हुए खूब मस्ती करते हैं। उल्लेखनीय है कि गोविंदा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। यूं तो उन्होंने हर जोनर की फिल्म में अदाकारी का लोहा मनवाया, लेकिन कॉमेडी में उनका फन लोगों को ज्यादा ही पसंद आया। गोविंदा की डांसिंग स्टाइल भी कमाल है।

डांस के दौरान उनकी बॉडी लेंग्वेज देखते ही बनती है और साथ ही उनका अंग-अंग थिरकता है। गोविंदा की अंतिम फिल्म ‘रंगीला राजा’ थी, जिसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। गोविदा 2-3 महीने पहले गलती से खुद के ही पैरों में गोली मार बैठे थे। इसके बाद उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा। बहरहाल उनकी तबीयत सही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री