न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड की इन 5 खूबसूरत जगहों पर ले वैलेंटाइन का मजा, यादगार बनेंगे यहां बिताए पल

आइए आपको उत्तराखंड के उन पांच टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताते हैं जिन्हें देखने दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 12:32:03

उत्तराखंड की इन 5 खूबसूरत जगहों पर ले वैलेंटाइन का मजा, यादगार बनेंगे यहां बिताए पल

गर्मियों की छुट्टियों में ठंडी वादियों का रुख कर रहें हैं तो आपको अभी से प्लानिंग शुरू करनी होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले जगह का चुनाव करना होगा। उत्तराखंड में कई ऐसी जगह हैं जहां आप अपने परिवार के साथ फुरसत के पलों का भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे। देवभूमि यानीउत्तराखंड में घूमने के लिए कई जगह हैं। इनमें ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार, रानीखेत और मसूरी जैसी प्रसिद्ध जगह शामिल हैं। अब इन जगहों पर भीड़ बढ़ने लगी है। यहां घूमने के लिए हजारों लोग आते हैं। उत्तराखंड की मनोरम वादियों, हिमालय, झील-झरने और तालों को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। नैनीताल हो या फिर मसूरी ये शहर पर्यटकों से भरे रहते हैं। उत्तराखंड की नैसर्गिक खूबसूरती के बारे में कहा जाता है कि इसके आगे यूरोप की खूबसूरती भी फेल है। आइए आपको उत्तराखंड के उन पांच टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताते हैं जिन्हें देखने दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं।

beautiful places of uttarakhand,uttarakhand,tourism,travel,holidays,auli,uttrakhand places

फूलों की घाटी

उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है फूलों की घाटी। जो लोग प्राकृतिक सुंदरता के दीवाने हैं तो हेमकुंड साहिब के पास बसी यह वेली ऑफ फ्लॉवर वाकई किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसी के साथ ट्रेकिंग के लिए भी यह एक अच्छी जगह है। यहां मार्च से अप्रैल के बीच जाना अच्छा होगा।

लंढौर

मसूरी से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर लंढौर स्थित है। आप चाहें तो यहां पर किसी होटेल में आकर रुक सकते हैं या फिर मसूरी से आकर घूम सकते हैं और फिर वापस मसूरी जा सकते हैं। यह कपल्स और शांति पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी चॉइस है। चंडीगढ़ से इसकी दूरी 250 किमी के करीब है।

beautiful places of uttarakhand,uttarakhand,tourism,travel,holidays,auli,uttrakhand places

औली

औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। भारत का यह मिनी स्विट्जरलैंड इतना खूबसूरत है कि विदेशी तक यहां के नजारे देखते नहीं थकते। यह मिनी स्विट्जरलैंड उत्तराखंड के चमोली में स्थित है। यहां कि वादियां और पहाड़ देखकर आपको यह महसूस होगा कि आप सच में स्विट्जरलैंड की सैर कर रहे हैं। हर साल कुदरत के इस नायाब उपहार को निहारने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ में कभी कोई कमी नहीं रहती बल्कि यह बढ़ती ही रहती है। बर्फ पर स्कीइंग का आनंद लेने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। औली को सर्दियों के मौसम में ही नहीं बल्कि इसकी सुंदरता को निहारने पर्यटकों की भीड़ बारह महीने यहां आती रहती है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का नजारा, यहां देखने लायक रहता है।

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर-घास के मैदान और सुंदर आकर्षित फूलों के बागों से भरा उत्तराखंड का मुक्तेश्वर घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बना है। यहां पर एक प्राचीन शिव मंदिर होने से इसका नाम मुक्तेश्वर पड़ा। यहां की सुंदर वादिया किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करती है। एडवैंचर को पसंद करने वाले लोग कैंपिंग और फ्लाइंग स्पोर्ट्स, हाइकिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा उठा सकते है। वैसे तो यहां पूरा साल घूमने जा सकते है लेकिन कैंपिंग और हिल स्पोर्ट्स का मजा लेने वालों को मार्च से जून के महीने में जाना चाहिए।

beautiful places of uttarakhand,uttarakhand,tourism,travel,holidays,auli,uttrakhand places

देवप्रयाग

समुद्र तल से 830 मीटर की ऊंचाई पर है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी महज 70 किलोमीटर के करीब है। यह खूबसूरत जगह अलकनंदा-भागीरथी नदी के संगम पर बसी है। कहा जाता है कि देवभूमि उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक देवप्रयाग है। मान्यता है कि जब राजा भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर उतरने के लिए मनाया तो उनके साथ ही 33 करोड़ देवी- देवता भी गंगा के साथ स्वर्ग से देवप्रयाग में उतरे थे। ये ही वो जगह है जहां भागीरथी और अलकनंदा नदी का संगम होता है । देवप्रयाग में बड़ी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। यह बेहद मनोरम स्थल है जहां की खूबसूरती और शांत वातावरण श्रद्धालु और पर्यटकों के दिल में सुकूं देता है ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!